एक्सप्लोरर

IPS अमिताभ ठाकुर ने विकास दुबे के एनकाउंटर की जताई थी आशंका, ये ट्वीट हो रहा है वायरल

विकास दुबे के एनकाउंटर पर उंगलियां उठनी शुरु हो गई हैं. यही नहीं विपक्ष के नेताओं ने यागी सरकार को घेरना भी शुरु कर दिया है.वहीं यूपी के आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर का ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे विकास के एनकाउंटर की आशंका जताई गई थी

लखनऊ. मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे का यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा जाना अपने पीछे कई सवाल छोड़ गया है. एमपी के उज्जैन में स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद उसे यूपी की एसटीएफ टीम कानपुर लेकर आ रही थी, इसी बीच कथित मुठभेड़ में दुर्दान्त अपराधी विकास को मार गिराया गया. इस मुठभेड़ के लेकर यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने तकरीबन 20 घंटे पहले एक ट्वीट किया था, और ये आशंका जताई थी कि विकास दुबे के सरेंडर के बाद उसका एनकाउंटर हो सकता है. अब ये ट्वीट सोशल मीडिया के कई मंचों पर वायरल हो रहा है.

आपको बता दें कि आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट करते हुये लिखा था कि ''विकास दूबे का सरेंडर हो गया. हो सकता है कल वह UP पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश करे, मारा जाये. इस तरह विकास दूबे चैप्टर क्लोज हो जायेगा, किन्तु मेरी निगाह में असल जरुरत इस कांड से सामने आई UP पुलिस के अन्दर की गंदगी को ईमानदारी से देखते हुए उसपर निष्पक्ष/कठोर कार्यवाही करना है.

आईपीएस अमिताभ ठाकुर के ट्वीट को बड़ी संख्या में लोगों ने रीट्वीट किया. उन्होंने आज विकास दुबे को एनकाउंटर में मार गिराये जाने के बाद भी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि 'इतनी क्या हड़बड़ी थी? किसे बचाया जा रहा है''.

विकास दुबे के नाटकीय एनकाउंटर के बाद यूपी पुलिस पर तमाम सवाल उठे रहे हैं. इसके अलावा सवाल ये भी है कि आखिर गाड़ी पलटी और उस गाड़ी पर कोई खरोंच नहीं आई. बहरहाल यूपी पुलिस को इन सवालों से सामना करना होगा. देखना ये भी है कि यूपी पुलिस अपनी सफाई में क्या कहती है और किस तरह विकास दुबे के एनकाउंटर को सही ठहराती है

ये भी पढ़ें.

विकास दुबे एनकाउंटर पर मायावती की मांग, पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो

Vikas Dubey एनकाउंटर पर अखिलेश ने यूपी सरकार को घेरा, कहा-'सरकार पलटने से बच गई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget