एक्सप्लोरर

Vikas Dubey एनकाउंटर पर अखिलेश ने यूपी सरकार को घेरा, कहा-'सरकार पलटने से बच गई'

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विकास दुबे के एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुये कहा कि ये कार नहीं पलटी है बल्कि राज खुलने से सरकार पलटने से बच गई है. वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि अपराधी तो मर गया लेकिन संरक्षण देने वालों का क्या?

लखनऊ. कानपुर में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद विपक्ष की तरफ से सवाल उठने लगे हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुये यूपी सरकार को घेरा है. सपा मुखिया ने ट्वीट कर कहा कि दरअसल ये कार नहीं पलटी है बल्कि राज खुलने से सरकार पलटने से बच गई है. आपको बता दें कि गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तारी होने के बाद विकास दुबे को यूपी एसटीएफ की टीम उसे कानपुर लेकर आ रही थी, इस बीच जिस गाड़ी में विकास दुबे सवार था, वह पलट गई. इसी दौरान विकास ने भागने की कोशिश की और वो मारा गया.

सपा अध्यक्ष के इस ट्वीट से ये साफ है कि विकास दुबे को संरक्षण देने वालों का अब क्या होगा? अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि ''दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज़ खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है''.

प्रियंका गांधी ने भी उठाये सवाल वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी विकास दुबे के एनकाउंटर पर सवाल उठाये. उन्होंने ट्वीट करते हुये लिखा कि ''अपराधी का अंत हो गया लेकिन उनको संरक्षण देने वालों का क्या होगा''?

आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने जताई थी एनकाउंटर की आशंका यही नहीं यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने 20 घंटे पहले अपने ट्वीट के जरिये विकास दुबे के एनकाउंटर की आशंका जताई थी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि विकास दूबे का सरेंडर हो गया. हो सकता है कल वह UP पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश करे, मारा जाये. इस तरह विकास दूबे चैप्टर क्लोज हो जायेगा, किन्तु मेरी निगाह में असल जरुरत इस कांड से सामने आई UP पुलिस के अन्दर की गंदगी को ईमानदारी से देखते हुए उसपर निष्पक्ष/कठोर कार्यवाही करना है.

गौरतलब है कि कानपुर देहात के चौबेपुर थाना क्षेत्र में बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जबरदस्त हमला करते हुये विकास और उसके गैंग ने आठ पुलिसकर्मियों को मार दिया था. इस घटना के बाद से विकास दुबे को यूपी एसटीएफ की टीम समेत तमाम अन्य राज्यों को बी अलर्ट कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें.

Kanpur Encounter: यूपी एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे मारा गया Kanpur Encounter विकास दुबे की मौत के साथ हमेशा के लिये अनसुलझे रह जाएंगे ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget