एक्सप्लोरर

UP Election 2022: राकेश टिकैत बोले- किसी की नहीं सुन रही सरकार, 'कमल के फूल' का सफाया करो

UP News: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत हाल ही में हापुड़ पहुंचे. जहां उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

UP News: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लंबे वक्त से चल रहा है. उधर उत्तर प्रदेश में चुनावी हलचल तेज हो चली है तो किसान नेताओं ने भी जनता के बीच जाकर अपने मुद्दों पर संपर्क करना तेज कर दिया है. साथ ही किसान नेता ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने आंदोलन से जोड़ने की भरपूर कोशिशें कर रहे हैं. इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत हापुड़ में पहुंचे. दरअसल गढ़मुक्तेश्वर में भाकियू की तरफ से गढ़ गंगा मेले का आयोजन किया जा रहा है. राकेश टिकैत ने मेले में पहुंचकर अधिकारियों के साथ भी व्यवस्था पर बातचीत की.

एक भूल कमल का फूल, इसका सफाया करो

वहीं मंच पर राकेश टिकैत ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर तीखे तेवर अपनाए. इस दौरान राकेश टिकैत ने भारतीय जनता पार्टी का नाम लिए बगैर तीखा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कि इसका सफाया करना पड़ेगा, एक भूल कमल का फूल, इसका सफाया करो. ये जहां जहां पर उगे वहां वहां पर बर्बाद कर दे. इसको निपटाओ यहां तों जनता इनको वोट देती नहीं. मगर बेईमानी से जीत जाओ तो कुछ पता नहीं.

इस सरकार को उखाड़ फेंकना है- राकेश टिकैत

इस दौरान राकेश टिकैत ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये सरकार किसी की भी बातों को नहीं सुन रही है. इसलिए सरकार को भगाना होगा. अगर ये सरकार बदमाशी करके जीत जाए तो बात अलग है क्योंकि अभी हमने पिछले जिला पंचायत चुनाव में देखा था. जिस तरह से इन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया और जिसने इन्हें वोट न देने की बात कही उसके घर मकान तक गिराने की कोशिश की गई. राकेश टिकैत ने कहा कि हम सभी लोगों से अपील करते हैं इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें.

ये भी पढ़ें-

Pilibhit Gangrape: नाबालिग से गैंगरेप पर बवाल, सपा-कांग्रेस का प्रशासन पर गंभीर आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन

UP Election 2022: यूपी में बीजेपी के लिए राष्ट्रवादी माहौल बनाएगा आरएसएस, तिरंगा यात्रा और वंदे मातरम का सामूहिक गायन होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी: योगी सरकार में मंडियों की बदलेगी तस्वीर, 15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान
यूपी: योगी सरकार में मंडियों की बदलेगी तस्वीर, 15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान
DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget