एक्सप्लोरर

Pilibhit Gangrape: नाबालिग से गैंगरेप पर बवाल, सपा-कांग्रेस का प्रशासन पर गंभीर आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन

UP News: पीलीभीत में हुए नाबालिग से गैंगरेप मामले में अब सपा और कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर हमला बोल दिया है. उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन ने मामले में ठीक से जांच नहीं की है.

UP News: पीलीभीत में बीते 13 नवंबर को घर से कोचिंग के लिए निकली 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा की गैंगरेप के बाद हुई हत्या का पुलिस चार दिन बाद भी खुलासा नहीं कर सकी है. जिसको लेकर अब विपक्षी पार्टियां पुलिस प्रशासन की लापरवाही को लेकर भाजपा सरकार को घेरने में लगी हुई है. इसके साथ ही मृतका की मौत को लेकर उसके सफाई कर्मी पिता को न्याय दिलाने के लिए सफाई कर्मियों ने भी प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

घटना की जांच के लिए 12 टीमें हुई गठित

वहीं मौके पर सपा-कांग्रेसियों द्वारा प्रदर्शन की सूचना पर दो अन्य जिलों के एसपी और भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. एडीजी अविनाश चन्द्र का कहना है कि घटना को लेकर आईजी रेंज रमित शर्मा कैम्प कर रहे हैं, वहीं बरेली, शहांजहांपुर और पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक सहित 12 टीम इस प्रकरण की जांच कर रही हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

सपा और कांग्रेस ने लगाया लापरवाही का आरोप

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी सहित कांग्रेसियों ने पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है. इसके साथ ही वो पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बीजेपी सरकार को घेरने में लगे हुए हैं. यही नहीं मामले को लेकर शहर में जगह-जगह कैंडल मार्च के साथ सरकार के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है. लेकिन पीलीभीत में पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी वयस्था की गई है. जिसके तहत तीन जिलों के पुलिस अधीक्षक और 12 टीमों ने घटना की जांच कर 35 लोगों को हिरासत में लिया है. और उनसे पूछताछ की जा रही है. यही नहीं 10 लोग अब भी पुलिस की हिरासत में है.

पुलिस ने की सबूत मिटाने की कोशिश

पूर्व राज्यमंत्री हेम राज वर्मा ने बताया की प्रदेश और देश में बैठे भाजपा के नेता रात के ढाई बजे महिलाओं को स्कूटी से घूमने की बात कहकर महिला सुरक्षा का दावा पेश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा राज में ही नाबालिग छात्रा की गैंगरेप कर हत्या कर दी गई. यही नहीं उसके साथ मारपीट कर उसके मुंह में कपड़ा भी ठूसा गया, और पुलिस ने बिना घटना स्थल पर बैरिकेडिंग किए और फारेंसिक जांच के बिना ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज कर सबूत मिटाने का काम किया है. और जब पीड़िता के परिवार की तरफ से न्याय के लिए आवाज उठने लगी, तो अब योगी की निकम्मी पुलिस सबूत ढूढ़ कर घटना का खुलासा करने में जुटी है.

ये भी पढ़ें-

पटना म्यूजियम और बिहार संग्रहालय को जोड़ने वाले अंडरग्राउंड टनल के निर्माण आएगी तेजी, लोगों की सुविधाओं का खास ध्यान

किसानों पर मेहरबान हुई चन्नी सरकार, पराली जलाने के पुराने मामले रद्द, मुआवजा राशि बढ़ाई गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget