एक्सप्लोरर

UP Election 2022: एटा में कौन है सबसे शिक्षित और धनी प्रत्याशी, जानें किसपर दर्ज हैं कितने मुकदमें

UP Election: एटा जनपद में चार विधान सभाओं में नामांकन प्राक्रिया चल रही है. जिनमें दो बीजेपी, तीन सपा, एक कांग्रेस और एक बसपा का उम्मीदवार शामिल हैं.

UP Assembly Election 2022: एटा में आज तक सात उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए हैं. इसमें बीजेपी के एटा सदर से विपिन वर्मा डेविड और अलीगंज से सत्यपाल सिंह राठौर ने सपा से नामांकन किया है. वहीं एटा से जुगेंद्र सिंह यादव, अलीगंज से रामेश्वर सिंह यादव, जलेसर से रंजीत सुमन, बसपा से एटा सदर से अजय यादव और कांग्रेस से एटा सदर से गुंजन मिश्रा ने नामांकन किये हैं.

कौन सबसे शिक्षित और धनी
विधान सभा चुनाव के लिए अब तक पर्चा दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में एटा में बीजेपी और सपा के प्रत्याशी सबसे ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं. वहीं सबसे शिक्षित प्रत्यासी कांग्रेस की गुंजन मिश्रा और सपा के रंजीत सुमन हैं. एटा और अलीगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी और सपा के प्रत्याशी करोड़ों रुपये के मालिक हैं. 

एटा के प्रत्याशियों की संपत्ति
एटा से बीजेपी प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक विपिन वर्मा डेविड ने नामांकन पत्र भरा है. उसमें दाखिल हलफनामा के अनुसार वे दस करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं. इसके साथ ही एटा सदर से सपा के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले जुगेंद्र सिंह यादव नौ करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. जुगेंद्र सिंह यादव के सगे बड़े भाई और अलीगंज के पूर्व विधयक अलीगंज से सपा प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करने वाले रामेश्वर सिंह यादव पर 9.83 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. एटा सदर से कांग्रेस प्रत्याशी गुंजन मिश्रा की चल अचल संपत्ति 79 लाख रुपये हैं. एटा सदर के बसपा प्रत्याशी की अर्जित की विरासत पांच करोड़ नौ लाख रूपए हैं.

क्या है आय स्त्रोत
जलेसर के सपा प्रत्याशी रंजीत सुमन की चार करोड़ उनहत्तर लाख पचास हजार रूपए और सत्यपाल सिंह राठौर की चार करोड़ उन्तालिस लाख बत्तीस हजार रूपए है. एटा सदर से बसपा प्रत्याशी अजय यादव की आय का स्रोत कृषि एवं व्यापार, जलेसर के सपा प्रत्याशी रंजीत सुमन की आय का स्रोत कृषि एवं विधायक पेंशन, अलीगंज के बीजेपी प्रत्याशी सत्यपाल सिंह राठौर का विधायक वेतन, कृषि एवं ईंट भट्ठा है. एटा सदर से बीजेपी प्रत्याशी विपिन वर्मा डेविड की आय का स्रोत कृषि एवं व्यापार और वेतन हैं. जुगेंद्र और रामेश्वर सिंह यादव की आय का मुख्य स्रोत कर्षि है.

किसने कहां तक की है पढ़ाई
इसके अतीरिक्त एटा सदर सीट पर कांग्रेस से नामांकन दाखिल करने वाली गुंजन मिश्रा सबसे अधिक शिक्षित प्रत्याशी हैं. उन्होंने परास्नातक तक पढ़ाई की है. जलेसर के सपा प्रत्याशी रंजीत सुमन ने 2004 में आगरा विश्वविद्यालय से एमए किया है. वहीं एटा सदर सीट से बसपा प्रत्याशी अजय यादव 1,982 में डीएवी इंटर कॉलेज से इंटर तक की पढ़ाई की है. अलीगंज के बीजेपी प्रत्याशी सत्यपाल सिंह राठौर ने 1975 में डीएवी इंटर कॉलेज अलीगंज से हाई स्कूल किया है. एटा सदर से सपा प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव ने स्नातक तक की पढ़ाई की है. अलीगंज सीट से सपा प्रत्याशी रामेस्वर सिंह यादव हाई स्कूल पास हैं. एटा सदर सीट से बीजेपी प्रत्याशी विपिन वर्मा डेविड ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया है.

सपा प्रत्याशियों पर मुकदमें
आपराधिक मामलों की बात करें तो एटा सदर सीट से बीजेपी प्रत्याशी विपिन वर्मा डेविड की छवि बेदाग नजर आ रही है. उन पर कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं है. जबकि जुगेंद्र सिंह यादव 11 और रामेश्वर सिंह यादव पर आठ मुकदमे चल रहे हैं. अलीगंज सीट से बीजेपी प्रत्याशी सत्यपाल सिंह यादव पर दो मुकदमे हैं. जबकि एटा सदर सीट से बसपा प्रत्याशी अजय यादव पर चार मुकदमे हैं. जलेसर से सपा प्रत्याशी रणजीत सुमन पर कोई भी मुकदमा नहीं हैं. कांग्रेस की एटा सदर की प्रत्याशी गुंजन मिश्रा पर भी कोई मुकदमा नहीं है.

ये भी पढ़ें-

UP Covid-19 Update: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को मिले 7907 कोरोना के नए मामले, 14 मरीजों की हुई मौत

Pilibhit News: पीलीभीत में अनोखी साइकिल बनी चर्चा का विषय, देखने व सेल्फी लेने के लिए उमड़ रहा हुजूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget