एक्सप्लोरर

UP News: सर्दी में परेशान बेघर बुजुर्गों को लेकर योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, शुरू किया ये अभियान

Yogi Government Campaign: अधिकारियों ने कहा कि बुजुर्गों को आश्रय प्रदान करने की सुविधा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत सभी जिलों में संचालित वृद्धाश्रमों में उपलब्ध है.

UP News: उत्तर प्रदेश के कड़ाके की सर्दी की चपेट में आने के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग ने निराश्रित बुजुर्गों को बचाने के उद्देश्य से उन्हें वृद्धाश्रमों में आश्रय प्रदान करने के लिए एक पहल शुरू की है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आम जनता ‘एल्डर लाइन’ 14567 पर या राज्य पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करके निराश्रित बुजुर्गों के बारे में सरकारी अधिकारियों को सूचित कर सकती है.

अधिकारियों ने कहा कि बुजुर्गों को आश्रय प्रदान करने की सुविधा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत प्रदेश के सभी 75 जिलों में विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रमों में उपलब्ध है. वृद्धाश्रमों में भोजन, गर्म कपड़े, दवाएं, मनोरंजन के साधन आदि की सुविधा होती है. अधिकारियों के मुताबिक, चिकित्सक भी उपलब्ध रहते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर बीमार बुजुर्गों का इलाज किया जा सके.

उप्र के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘बेसहारा बुजुर्गों को शीत लहर से बचाने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है.’’ मंत्री ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को भी पत्र लिखकर निराश्रित बुजुर्गों को चिह्नित करने और उन्हें सम्मान के साथ वृद्धाश्रम तक पहुंचाने में सहयोग मांगा है.

गौतमबुद्ध नगर के समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा, ‘‘इस जिले में वृद्धाश्रम दनकौर में स्थित है जहां बुजुर्ग निराश्रित लोग सर्दियों में रह सकते हैं.’’ गाजियाबाद के समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह ने कहा कि जिले का वृद्धाश्रम दुहाई क्षेत्र में स्थित है जहां बेघर बुजुर्ग लोगों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दिसंबर के आखिरी हफ्ते में न्यूनतम तापमान गिरकर इकाई अंक में पहुंच गया है. मौसम विभाग ने नए साल के पहले दो दिनों के दौरान राज्य भर में घने से बहुत घने कोहरे और उसके बाद पश्चिमी उप्र में हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

P News: 'राम से नफरत तो पाकिस्तानी भी नहीं करते', आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget