एक्सप्लोरर

UP News: जिंदा व्यक्ति का बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, धोखाधड़ी करने वाले सचिव पर पुलिस का एक्शन

UP Crime News: बस्ती में एक व्यक्ति ने सचिव की मिलीभगत से मृतक प्रमाण पत्र बना लिया था, उसने अपराधिक मुकदमों से बचने और पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति की संपत्ति हड़पने के लिए यह साजिश रची थी.

UP Crime News Today: उत्तर प्रदेश के बस्ती में अभिलेखों में कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी करने वाले फरार सचिव अजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सचिव अजीत सिंह पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस बहुत दिनों से कर रही थी. पुलिस ने सचिव को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया है, हालांकि अभियुक्त सचिव शैलेंद्र मणि और दीपक पांडे की तलाश पुलिस कर रही है.

जहां लोगों को मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल करने में हफ्ते दस दिन सचिव का चक्कर काटना पड़ता है. वहीं भगतूपुर के सचिव शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने अभिलेख मिलते ही शिव शंकर का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया. मामले की जांच करना तक उचित नहीं समझा. जबकि घटना के जांच करने के बाद ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करना होता है. फिर इतनी बड़ी गलती कैसे हो गयी कि जिंदा व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया गया.

जिंदा व्यक्तिा का बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र

नटवर लाल शिव शंकर कागजों में मुर्दा बन गया, जहां मुकदमों से बचने की साजिश किया था. वहीं पड़ोसी की संपत्ति को भी हासिल करने का पूरा खेल रच लिया था. इसके लिए वह पड़ोसी देवी सरन का बेटा बन गया था, जबकि उनका नाती लक्ष्मेश्वर जिम्मेदारों के चौखट पर यह कहता फिरता रहा कि यह मेरा चाचा नहीं है, लेकिन यह सुनने को कोई तैयार नहीं था. शिव शंकर पांडेय ने गांव के सचिव से परिवार रजिस्टर में खुद को जटाशंकर दर्ज कराकर वलदित भी बदल दी तो सचिव शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने शिव शंकर को मृत बना कर बल दे दिया. मामला जब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना तो सचिव शैलेंद्र खुद की गर्दन फंसता देख आनन फानन में मृत्यू प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया.

लालगंज थानाक्षेत्र के जगरनाथपुर गांव के शिव शंकर पांडेय ने दूसरे ग्राम पंचायत में सचिव की मिली भगत से खुद को मृतक साबित कर लिया था. मृतक प्रमाण पत्र की मदद से वह पुराने आपराधिक मुकदमों से बचने और पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति की संम्पत्ति हड़पने के लिए यह साजिश रची थी. इतना ही नहीं वह इस खेल से बैंक के कर्ज से भी बचने की फिराक में भी था. उसने अपने आप को शिव शंकर से जटा शंकर बना लिया था, लेकिन पुलिस के खिलाफ वाद दाखिल करना महंगा पड़ गया.

मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू 

मुंडेरवा थाने में चीनी मिल को लेकर हुए विवाद में लालगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर शिवशंकर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जहां शिवशंकर खुद को जटाशंकर बताकर बचने की साजिश रची थी और पुलिस पर उल्टा आरोप मढ़ दिया था. अभिलेखों के जांच में जटाशंकर नाम के शैक्षिक प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि कूटरचना से हासिल किए हुए मिले.

मृत्यु प्रमाण पत्र भी ग्राम सचिव की तरफ से बिना जांच के जारी कर दिया गया था. पुलिस ने इस मामले में नटवरलाल शिव शंकर समेत उसके बेटे दीपक पांडे के साथ सचिव शैलेंद्र मणि और सचिव अजीत सिंह पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी.

इस पूरे मामले पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शिव शंकर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था तो वहीं कुत्रचित तरीके से वल्दियत में नाम शामिल करने वाले सचिव अजीत सिंह को लालगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं फरार चल रहे है अन्य आरोपियों की पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी करने का दावा कर रही है.

(मो. शादाब की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मुलायम के बिना अखिलेश के लिए बड़ी चुनौती है लोकसभा चुनाव, सपा को देनी है कड़ी परीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget