एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: प्रयागराज में निकाय चुनाव को लेकर तैयारी तेज, बीजेपी, सपा, बसपा का उम्मदीवारों को लेकर मंथन

UP Nikay Chunav 2023: प्रयागराज में महापौर पद के लिए सबसे ज्यादा बीजेपी में 80 से ज्यादा दावेदारों ने आवेदन किया है, जबकि दूसरे नंबर पर सपा से 42 दावेदारों ने टिकट के लिए आवेदन किया है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023 Date: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. यूपी चुनाव आयोग (UP Election Commission) ने बताया कि यूपी में निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. जिसके बाद अब चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है. प्रयागराज (Prayagraj) की बात करें तो यहां पर बीजेपी (BJP), सपा (SP), बसपा (BSP), कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) में प्रत्याशियों के चयन के लिए मंथन तेज हो गया है. सभी दलों ने संभावित उम्मीदवारों को लेकर जनसंपर्क शुरू कर दिया है. 

प्रयागराज में महापौर पद के लिए सबसे ज्यादा दावेदार बीजेपी से हैं, बीजेपी में महापौर पद के लिए 80 से ज्यादा दावेदार है, जबकि दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी है, सपा से 42 दावेदारों ने महापौर की टिकट के लिए आवेदन किया है. जबकि बहुजन समाज पार्टी को अब भी महापौर पद के लिए उचित दावेदार नहीं मिल पा रही है. बसपा में महापौर प्रत्याशी को लेकर कशमकश है. हालांकि पहले बसपा ने माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को इस सीट से उतारने की तैयारी में थी, लेकिन उमेश पाल हत्याकांड में नाम आने के बाद उनकी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया गया. 

बीजेपी-सपा के बीच सीधा मुकाबला

प्रयागराज नगर निगम में महापौर पद पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला हो सकता है. जिसके बाद दोनों दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं. बीजेपी में पार्षद प्रत्याशियों के लिए आज से आवेदन लिया जाएगा. जिसके पार्टी आवेदनों पर मंथन करेगी और अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी. इस बार यहां पर 20 नए वार्ड बनाए गए हैं, जिसके बाद प्रयागराज में वार्डों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है. प्रयागराज नगर निगम के लिए 15 लाख 76 हजार 713 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 

यूपी निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग होनी है. प्रयागराज में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी जिसमें साहरनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होनी है. जिसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: रामनगरी अयोध्या में विकास कार्य देख सीएम योगी के मुरीद हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget