एक्सप्लोरर

UP News: रामनगरी अयोध्या में विकास कार्य देख सीएम योगी के मुरीद हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, कही ये बात

Lucknow News: सीएम एकनाथ शिंदे शनिवार को दो दिवसीय यूपी दौरे पर आए थे. रविवार को उन्होंने रामनगरी अयोध्या में राम जन्मस्थली के दर्शन किए और भव्य राममंदिर निर्माण कार्य देखा.

Eknath Shinde Visit Ayodhya: महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने रविवार देर शाम उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) के सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पहुंचे जहां उन्होंने सीएम से यहां शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उनके साथ मंत्रिमंडल का समूह भी था. एकनाथ शिंदे ने यहां सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ‘‘हमारी आस्था के गौरव को पुनर्जीवित किया है.’’

सीएम एकनाथ शिंदे शनिवार को दो दिवसीय यूपी दौरे पर आए थे. रविवार को उन्होंने रामनगरी अयोध्या में राम जन्मस्थली के दर्शन किए और भव्य राममंदिर निर्माण कार्य देखा. रविवार देर शाम भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या से वापस लौटने के बाद वो सीएम योगी के आवास पर पहुंचे और उनसे शिष्टाचार भेंट की. योगी से भेंट के दौरान महाराष्ट्र से आए मंत्रियों के समूह ने अपनी अयोध्या यात्रा के अनुभव को साझा किया और वहां हो रहे विकास कार्यों की सराहना की.

अयोध्या में विकास कार्यों की सराहना की

एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ‘‘हमारी आस्था के गौरव को पुनर्जीवित किया है.’’ महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री ने कहा, ‘‘उनके नेतृत्व में प्रभु श्री राम की नगरी विकास के नए आयाम छू रही है.’’ आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के सम्मान में रात्रिभोज का भी आयोजन किया.

मुख्‍यमंत्री कार्यालय की ओर से यहां जारी एक बयान के अनुसार, शिंदे ने आदित्यनाथ से रविवार को उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की. शिंदे के साथ उनकी सरकार के मंत्रियों का समूह भी मौजूद था. शिंदे के नेतृत्व में मंत्रियों का समूह अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी के निमंत्रण पर राजधानी लखनऊ पहुंचा था.

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारते हुए देश में रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में अयोध्या विश्व की सबसे वैभवशाली नगरी और वैश्विक तीर्थ का केंद्र बन रही है.’’ उन्‍होंने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए हजारों करोड़ की नई योजनाएं शुरू की गई हैं और सड़कों का विकास हो रहा है तथा नए आधारभूत ढांचे तैयार किये जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के एलान के बाद केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया, कहा- 'ट्रिपल इंजन सरकार के लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget