एक्सप्लोरर

Ghazipur News: सपा की एकजुटता पर फिर उठे सवाल, गाजीपुर में 'देश बचाओ' पदयात्रा कार्यक्रम से नदारद रहे दो विधायक

Ghazipur News: समाजवादी पार्टी की गाजीपुर से आज पदयात्रा का शुभारंभ हो गया, लेकिन इस मौके पर सपा में ही एकजुटता नहीं दिखाई दी. जनपद में सपा के 5 में से दो विधायक कार्यक्रम से नदारद रहे.

Ghazipur News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की 'देश बचाओ' पदयात्रा का शुभारंभ आज से हो गया सपा नेता रामगोविंद चौधरी (Ram Govind Chaudhary) और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष जूही सिंह (Juhi Singh) समेत तमाम नेताओं ने गाजीपुर (Ghazipur) से इसकी शुरुआत की. वैसे तो इस पदयात्रा से सपा प्रदेश में एकजुटता का संदेश देना था लेकिन गाजीपुर में ही पार्टी में एकजुटता का अभाव दिखा. जनपद के 5 विधायकों में से 2 विधायक कार्यक्रम से नदारद रहे. सरजू पांडे पार्क में लगभग 100 कुर्सियां लगाई गई थीं जिसमें से 20 से 25 कुर्सियां खाली पड़ी थीं.

सपा नेता का बीजेपी पर हमला

सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने आज गाजीपुर से तिरंगा झंडा दिखाकर समाजवादी पार्टी की पदयात्रा का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने मंच से सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय जो देश पर राज कर रही है वो दूसरी ईस्ट इंडिया कंपनी है. ईस्ट इंडिया व्यापार करने के लिए आई थी और व्यापार करते-करते देश पर काबिज हो गई. उन्होंने अग्निपथ योजना पर भी हमला बोलते हुए कहा कि ये जो 4 साल के लिए मिलिट्री भर्ती करने का आह्वान किया गया है ठीक ईस्ट इंडिया कंपनी के कार्यों को दोहराया जा रहा है. 
UP News: ओमप्रकाश राजभर के करीब से अखिलेश यादव की मुलाकत पर भड़के बेटे अरविंद राजभर, जानिए- क्या कहा?

ईस्ट इंडिया कंपनी से की तुलना
सपा नेता ने कहा कि इमरजेंसी का माहौल पैदा कर दिया गया है. ये सरकार विपक्ष को मिटाना चाहती है. महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है. भ्रष्टाचार बेलगाम हो गया है. कानून व्यवस्था के चलते पूरी दुनिया में हमारी बदनामी हो रही है. विपक्षियों को लगातार डराने और धमकाने का प्रयास किया जा रहा है. ईडी और सीबीआई से लोगों को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है. एकल योजना के तहत बीजेपी राज करना चाहती है. 

रामगोविंद चौधरी ने कहा कि बीजेपी के मंसूबों को तोड़ने के लिए यह यात्रा शुरू की गई है. वहीं जब उनसे सवाल किया गया कि आज जब आप पदयात्रा शुरू कर रहे तो आपको ही दो विधायक गायब है, तो उन्होंने जवाब दिया कि जब लड़ाई शुरू होती है तो बहुत कम लोग आते हैं और जब लड़ाई आगे बढ़ जाती है तो पीछे से कारवां बढ़ता जाता है. 

ये भी पढ़ें- 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
जेवर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाने वालों पर महेश शर्मा का पलटवार, बोले- कुंठा दिख रही है
जेवर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाने वालों पर महेश शर्मा का पलटवार, बोले- कुंठा दिख रही है

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget