एक्सप्लोरर

Raebareli: दिवाली पर मुफ्त में पटाखे वसूल रहा था दारोगा, भड़के व्यापारियों ने किया थाने का घेराव

UP News: व्यापारियों की नाराजगी को देखते हुए क्षेत्राधिकारी व उपजिलाधिकारी महाराजगंज मौके पर पहुंच गए और उन्होंने व्यापारियों से बात कर आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन खत्म करवाया.

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली (Raebareli) में दीपावली (Diwali 2022) के अवसर पर पटाखों की दुकान लगाने वाले व्यापारियों ने एक दारोगा पर अवैध तरीके से पटाखे वसूलने का आरोप लगाया है. जिसके बाद नाराज व्यापारियों ने थाने का घेराव किया. ये मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र में लगी दुकानों का बताया जा रहा है. व्यापारियों की नाराजगी को देखते हुए क्षेत्राधिकारी व उपजिलाधिकारी महाराजगंज मौके पर पहुंच गए और उन्होंने व्यापारियों से बात कर उन्हें आश्वासन देकर किसी तरह धरना प्रदर्शन (Protest) खत्म करवाया.

गुस्साए व्यापारियों ने किया थाने का घेराव
खबर के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र में दीपावली के अवसर पर व्यापारियों ने पटाखे की दुकान लगा रखी थी. व्यापारियों का आरोप है कि दारोगा ने उनसे मुफ्त में पटाखे वसूले और धमकी दी कि अगर पटाखे नहीं दिए गए तो वो उन्हें फर्जी केस में फंसा देगा. जिसके बाद गुस्साए व्यापारियों ने थाने का घेराव किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी धीरज श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी महाराजगंज रामकिशोर सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने व्यापारियो को समझाने की कोशिश की. 

व्यापारियों के गुस्से को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल अपने मातहतों को मौके पर भेजा और जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया. त्योहार पर किसी तरह की अनहोनी घटित ना होने पाए इसके लिए पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार क्षेत्र का भ्रमण किया जाता रहा. मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया. तब कहीं जाकर व्यापारियों ने अपने प्रदर्शन को खत्म किया.

ये भी पढ़ें- UP Madarsa Survey: 'गैर सरकारी मदरसे बोझ नहीं बनना चाहते, तो सरकार का दखल क्यों?' मायावती ने सर्वे पर उठाया सवाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget