एक्सप्लोरर

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम

UP News: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार के बिजली सुधार योजना में उपभोक्ताओं को केंद्र में रखा गया है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार करने जा रही है. सरकार का मकसद है कि हर उपभोक्ता को 24 घंटे भरोसेमंद बिजली मिले, बिलिंग में पारदर्शिता हो और समस्याओं का समय पर समाधान हो. यह सुधार खासतौर पर आम लोगों, किसानों और छोटे व्यापारियों की जिंदगी को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

सरकार के प्रस्तावित बिजली सुधार योजना (Power Reforms) में उपभोक्ताओं को केंद्र में रखा गया है. यानी अब हर वह काम जो बिजली से जुड़ा है. जैसे बिल भरना, शिकायत करना, कनेक्शन लेना या कटवाना, सब कुछ ज्यादा आसान और डिजिटल तरीके से होगा.

पूर्वांचल और दक्षिणांचल में पहले शुरू होगी योजना
बिजली विभाग के अनुसार, इस सुधार की शुरुआत पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों (डिस्कॉम) से की जाएगी. यहां नई तकनीक और प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी से बिजली व्यवस्था को तेज, पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाएगा. इससे घरों के साथ-साथ खेतों और गांवों को भी चौबीसों घंटे बिजली मिलने लगेगी. किसान आसानी से सिंचाई कर सकेंगे और गांवों में लघु उद्योग भी आगे बढ़ सकेंगे.

बिलिंग में पारदर्शिता, शिकायत का समाधान होगा तेज
नई व्यवस्था में स्मार्ट मीटर, मोबाइल ऐप, ऑनलाइन भुगतान और SMS अलर्ट जैसी सुविधाएं भी शामिल की जा रही हैं. इसका मतलब है कि अब उपभोक्ता को बिजली का बिल सही समय पर और बिना गलती के मिलेगा. कोई गड़बड़ी होने पर शिकायत करना भी आसान होगा और जवाब जल्दी मिलेगा.

ऊर्जा सुरक्षा और भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम
नई व्यवस्था से बिजली चोरी पर रोक लगेगी और लो वोल्टेज जैसी समस्याएं खत्म होंगी. स्मार्ट ग्रिड और तकनीकी निगरानी से बिजली आपूर्ति ज्यादा स्थिर और सुरक्षित हो जाएगी. इससे सरकार की लागत भी घटेगी और आम जनता को फायदा मिलेगा.

ग्रामीण और औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा
विश्वसनीय बिजली की उपलब्धता से गांवों में छोटे उद्योगों, युवाओं के स्टार्टअप और कृषि आधारित व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही, उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए माहौल बेहतर होगा और रोजगार के नए अवसर बनेंगे. बिजली सुधारों की यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘24x7 Power for All’ अभियान से भी जुड़ी है, जिसका उद्देश्य हर घर तक बिजली पहुंचाना है. अब योगी सरकार इस लक्ष्य को हकीकत में बदलने की दिशा में निर्णायक कदम उठा रही है.

ये भी पढ़ें :  मथुरा में कई मकान ढहे, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
दिल्ली-NCR में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी की तारीख
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
नोएडा के छिजारसी गांव में बड़ा हादसा, 11 केवी लाइन टूटने से मची भगदड़; 5 लोग बुरी तरह झुलसे
अलीगढ़ रेप पीड़िता से सपा नेताओं ने की मुलाकात, एक करोड़ आर्थिक मदद देने की मांग
अलीगढ़ रेप पीड़िता से सपा नेताओं ने की मुलाकात, एक करोड़ आर्थिक मदद देने की मांग

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
Embed widget