एक्सप्लोरर

Allahabad University के छात्रों का आंदोलन आज हो सकता है खत्म, फीस बढ़ोतरी पर हो सकता है बड़ा फैसला

Prayagraj News: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी को लेकर चल रहा आंदोलन आज खत्म हो सकता है. जिला और पुलिस प्रशासन के दखल पर यूनिवर्सिटी प्रशासन आज आंदोलन कर रहे छात्रों से बात करेगा.

Allahabad University Fee Hike: चार गुना फीस बढ़ोतरी के विरोध में चल रहा इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Allahabad University) के छात्रों का आंदोलन आज खत्म हो सकता है. जिला और पुलिस प्रशासन के दखल पर यूनिवर्सिटी प्रशासन आंदोलन कर रहे छात्र नेताओं के साथ आज बातचीत करेगा. ये बातचीत दोपहर के वक्त यूनिवर्सिटी के नॉर्थ हॉल (North Hall) में होगी. उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में फीस बढ़ोतरी को लेकर पिछले एक महीने से चल रहा गतिरोध खत्म हो सकता है. हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन और छात्र दोनों ही अपनी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं, कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. 
 
फीस बढ़ोतरी पर खत्म हो सकता है गतिरोध 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसके लिए कोई बीच का रास्ता निकाला जा सकता है. यूनिवर्सिटी प्रशासन 4 गुना बढ़ी हुई फीस को कुछ कम कर सकता है. इसके साथ ही बढ़ी हुई फीस को चरणबद्ध तरीके से किश्तों में बढ़ाए जाने का एलान भी हो सकता है. छात्र भी यूनिवर्सिटी प्रशासन की पहल के बाद नरम रुख अपना सकते हैं. हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पिछले हफ्ते भी बातचीत की पेशकश की थी, लेकिन उसमें तमाम शर्तें थोपे जाने की वजह से यह बातचीत शुरू ही नहीं हो सकी थी और हंगामा हो गया था. 
 
जिला और पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल
उम्मीद ये भी है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन अपनी तरफ से छात्रों के खिलाफ दर्ज कराई गई तमाम FIR को वापस लेने का भी एलान कर सकता है हालांकि अंतिम तौर पर क्या कुछ होगा, इस बारे में फिलहाल ठोस तरीके से कुछ भी कह पाना मुश्किल है. दोनों में से अगर कोई एक पक्ष अड़ियल रवैए पर कायम रहा तो बात बनने के बजाय और बिगड़ भी सकती है. इस बातचीत में जिला और पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. इस प्रस्तावित बैठक के बारे में छात्रों व मीडिया को जानकारी 2 अक्टूबर को प्रयागराज मंडल के कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने दी थी. 
 
ये भी पढ़ें- 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल
UP MLC Election Results 2026 Live: गोरखपुर में बिना सील वाली मतपेटी पर बवाल, लखनऊ में वोटों की संख्या में गड़बड़ी
Live: गोरखपुर में बिना सील वाली मतपेटी पर बवाल, लखनऊ में वोटों की संख्या में गड़बड़ी
कौन हैं सपा में शामिल होने वाले धर्मेंद्र कश्यप? BJP से रहे दो बार सांसद
कौन हैं सपा में शामिल होने वाले धर्मेंद्र कश्यप? BJP से रहे दो बार सांसद

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget