एक्सप्लोरर

UP News: गरबा को लेकर सपा सांसद एसटी हसन का विवादित बयान, कहा- 'बहन-बेटियों की नुमाइश क्यों'

UP News: मुरादाबाद से सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने गरबा आयोजन कार्यक्रम में 60 विदेशी मेहमान बुलाए जाने पर विवादित बयान दिया है. इसके साथ गरबा पंडालों में मुस्लिम युवकों पर रोक को लेकर भी सवाल उठाए.

ST Hasan Controversial Statement: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद डॉ एसटी हसन (ST Hasan) ने गरबा आयोजन कार्यक्रम में 60 विदेशी मेहमान बुलाए जाने पर विवादित बयान दिया है. इसके साथ ही उन्होंने गरबा पंडालों (Garba) में मुस्लिम युवकों की एंट्री पर लगी रोक को लेकर भी सवाल उठाए. सपा सांसद (SP MP ST Hasan) ने कहा कि मुस्लिम युवक ऐसे धार्मिक आयोजनों में जाते ही क्यों हैं. उन्होंने ऐसा करने से बचना चाहिए.

गरबा को लेकर सपा सांसद का विवादित बयान

समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इस बार फिर उन्होंने गरबा आयोजन में 60 विदेशी मेहमानों को बुलाए जाने पर आपत्तिजनक बयान दिया. उन्होंने कहा कि "गरबा आयोजन में अलग-अलग 60 देशों के राजदूतों को बुलाया गया है. सभी राजदूत अलग-अलग मजहबों के हैं. हम अपनी बहन-बेटियों की नुमाइश उनके सामने क्यों कर रहे हैं. हमें इस बात पर एतराज है."

गरबा में मुस्लिम युवकों पर लगी रोक को लेकर ये कहा

वहीं दूसरी तरफ सपा सांसद ने मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में गरबा पंडालों में मुस्लिम युवकों द्वारा पहचान छिपाकर घुसने और हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके साथ मारपीट करने और इसे जिहाद का नाम देने पर भी सवाल उठाए. एसटी हसन ने कहा कि इन घटनाओं के बाद गरबा पंडालों के बाहर दूसरे धर्म के लोगों पर आने पर अब प्रतिबंध लगाया गया है, इन प्रतिबंधों पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सपा सांसद ने मुस्लिम युवकों को कड़े शब्दों में सन्देश दिया और कहा कि "वो ऐसे धार्मिक आयोजन में जाते ही क्यों हैं. उन्हें इससे बचना चाहिए, अगर गलती से कुछ युवक पहुँच भी गए हैं तो उन्हें वहां से हटा दिया जाता है, उन्हें मारने का हक किसी को नही है. बिना इजाजत ऐसे कार्यक्रमों में जाने से परहेज़ करना चाहिए"

Mulayam Singh Yadav Health Update: मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर, CCU में चल रहा इलाज, दुआओं का दौर जारी

'वंदे मातरम' को लेकर कही ये बात
सपा सांसद ने महाराष्ट्र सरकार के उस फैसले का भी विरोध किया है जिसमें सरकारी विभागों में फोन उठाने पर हेलो की जगह 'वंदे मातरम' को अनिवार्य किया गया है. एसटी हसन ने कहा कि "ये बहुत पुराना विवाद है. इस्लाम मुस्लिमों को अल्लाह के अलावा किसी और की इबादत करने की इजाजत नहीं देता है. इस्लाम ये मानता है कि अल्लाह के अलावा मुसलमान किसी दूसरे की पूजा नहीं कर सकते हैं. इस विवादित मुद्दे को हम लोग बहुत दिन से झेल रहे हैं. जो अच्छे मुसलमान हैं, जो ईमान वाले मुसलमान हैं वो कभी भी जमीन की पूजा नहीं करते हैं, हम केवल अल्लाह की इबादत करते हैं."

ये भी पढ़ें- 

Uttarakhand Politics: क्या कांग्रेस का 'हाथ' छोड़ देंगे हरीश रावत? फेसबुक पोस्ट में दिए ये संकेत

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के निर्वाचन अधिकारी को हुआ गलती का एहसास! अपने ही बयान पर मांगी माफी
UP के निर्वाचन अधिकारी को हुआ गलती का एहसास! अपने ही बयान पर मांगी माफी
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, बनाई अब तक की सबसे बड़ी टीम
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget