एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: लखनऊ में निकाय चुनाव की काउंटिंग के लिए कड़ी सुरक्षा, जीते हुए प्रत्याशी को घर पहुंचाएगी पुलिस

UP Nagar Nikay Chunav 2023: लखनऊ के डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि नगर निगम के मेयर और पार्षद पदों के लिए शनिवार को काउंटिंग होगी. मतगणना स्थल पर तैयारियां पूरी हो गई हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav) के नतीजे आने में चंद घंटे का वक्त बाकी है. एक तरफ जहां जिला और पुलिस प्रशासन इसे लेकर अपनी तैयारी में जुटे हैं तो दूसरी ओर सियासी दलों ने भी स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना स्थल के बाहर अपने कार्यकर्ताओं का पहरा लगाया हुआ है. लखनऊ (Lucknow) में कुल 6 मतगणना स्थल बनाए गए हैं. इनमें सबसे बड़ा रमाबाई अंबेडकर मैदान है, जहां मेयर और पार्षद पदों के लिए काउंटिंग होनी है.

इसके अलावा बाकी 5 मतगणना स्थल पर 10 नगर पंचायतों के वोट गिने जाएंगे. एबीपी गंगा की टीम जब रमाबाई अंबेडकर स्थल पहुंची तो सियासी दलों के लोग भी नजर आए. बसपा के नगर अध्यक्ष अखिलेश अंबेडकर ने आरोप लगाते कहा कि प्रशासन ने जिस तरह विधानसभा चुनाव में धांधली की, उसमें देखा गया कि प्रशासन के लोग अपनी गाड़ियों में छेनी-हथौड़ी लेकर पहुंचे थे, निश्चित तौर पर यहां का माहौल जो देखा हुआ है उससे सत्ता पक्ष के ऊपर संदेह भी है.

'यूपी में बसपा के पक्ष में माहौल'

अखिलेश अंबेडकर ने कहा कि पूरे प्रदेश में बसपा के पक्ष में माहौल है और बीजेपी इस वक्त जिस तीसरे इंजन की सरकार की बात कर रही है, उसमें जनता तीसरे इंजन की सरकार बसपा के हाथ में चाहती हैं, इसीलिए हमने अपने कार्यकर्ताओं को शिफ्ट के अनुसार यहां लगाया है. जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गौतम ने कहा कि हमारी टीम लगातार नजर रखती है कि जो लोग इस काम से जुड़े हैं, अगर वह जा रहा है तो ठीक अगर कोई ऐसा आदमी जो संदिग्ध लगे और अंदर जाने की कोशिश करे तो तत्काल हमारी टीम जानकारी देती है और हम यहां पहुंचते हैं.

डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

वहीं तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि नगर निगम के मेयर और पार्षद पदों के लिए शनिवार को काउंटिंग होगी. मतगणना स्थल पर तैयारियां पूरी हो गई हैं. सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. किसी भी तरह से कोई व्यक्ति नकारात्मक तरीके से इस प्रक्रिया को दूषित न कर सके, इसके पूरे पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त रहेगा. भारी संख्या में पुलिस बल रहेगा. भीषण गर्मी को देखते हुए काउंटिंग सेंटर पर एसी का भी इंतजाम किया गया है, जिससे किसी को असुविधा न हो. सुबह 8:00 बजे से काउंटिंग शुरू होगी. बैलेट पेपर के साथ ही ईवीएम की काउंटिंग भी चलती रहेगी.

सिविल पुलिस को भी लगाया गया

पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर और जेसीपी एलओ उपेंद्र अग्रवाल ने भी मतगणना स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. जेसीपी एलओ उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कुल 6 काउंटिंग स्थल बनाए गए हैं, क्योंकि बड़ी संख्या में वोटिंग नगर निगम के लिए हुई इसलिए सबसे बड़ा मतगणना स्थल रमाबाई अंबेडकर मैदान में है, जहां 3 लेयर में सुरक्षा रखी गई है. एक कंपनी पैरामिलिट्री, आरएएफ, पीएसी दो कंपनी और सिविल पुलिस को लगाया गया है.

फ्रिस्किंग चेकिंग के बाद एजेंट को भेजा जाएगा अंदर

उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मतगणना के लिए पांच जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है जो भी कर्मी और एजेंट आएंगे, वह अपनी गाड़ी पार्क करेंगे. दो जगह फ्रिस्किंग चेकिंग के बाद उनको अंदर भेजा जाएगा. किसी तरह का मोबाइल, असलहा अंदर नहीं लाया जा सकेगा. बीकेटी, मोहनलालगंज समेत जो बाकी पांच स्थान है, जहां नगर पंचायत की काउंटिंग होनी, वहां डीसीपी व्यवस्था देख रहे हैं. सभी से काउंटिंग स्थल पर एक डीसीपी को प्रभारी बनाया गया है.

एडीसीपी को बनाया गया प्रभारी 

जेसीपी एलओ ने कहा कि फ्रिस्किंग चेकिंग के लिए एडीसीपी को प्रभारी बनाया गया है. मतगणना कर्मी, पोलिंग एजेंट और जो प्रत्याशी है सिर्फ उनको एंट्री होगी, जो जनप्रतिनिधि हैं सांसद, विधायक उनको भी यहां प्रवेश नहीं मिलेगा. निर्वाचन आयोग के जो निर्देश है, उनका पूरा पालन होगा. धारा 144 लागू है, ऐसे में कोई भी विजय जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा, जो प्रत्याशी जीतेगा उसे पुलिस सुरक्षा में घर तक पहुंचाएंगे.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: यूपी उपचुनाव और नगर निकाय चुनाव की काउंटिंग की कैसी है तैयारी? दिए गए ये बड़े निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Embed widget