एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: यूपी उपचुनाव और नगर निकाय चुनाव की काउंटिंग की कैसी है तैयारी? दिए गए ये बड़े निर्देश

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव की मतगणना के लिए केंद्रों के सभी प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेकटर यूनिट लगाकर अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है.

Swar-Chhanbey Bypoll: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के साथ ही नगर निकाय चुनाव की मतगणना के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं. 17 नगर निगम, 1420 नगर निगम वार्ड, 199 नगर पालिका परिषद, 5327 नगर पालिका परिषद वार्ड, 544 नगर पंचायत और 7177 नगर पंचायत वार्ड के लिए हुए चुनाव की काउंटिंग होगी. निकाय चुनाव की मतगणना के लिए 334 केंद्र बनाए गए हैं. एक नगर पालिका, दो नगर पंचायत के अध्यक्ष, 67 नगर पालिका और 73 नगर पंचायत के सभासद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं.

वहीं स्वार और छानबे विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के लिए गजेटेड अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है. दोनों विधानसभा उपचुनाव की मतगणना त्रिकोणीय सुरक्षा घेरे में की जाएगी. आउटर कॉर्डन, इनर कॉर्डन और आइसोलेशन कॉर्डन बनाकर की मतगणना की जाएगी. मतगणना स्थलों पर सीएपीएफ, पीएसी बल, जिले की पुलिस और होमगार्ड्स की ड्यूटी लगाई गई है. रामपुर और मिर्जापुर के दो मतगणना केंद्रों पर 2 अपर पुलिस अधीक्षक, 6 पुलिस उपाधीक्षक, 24 निरीक्षक, 83 उपनिरीक्षक, 261 मुख्य आरक्षी, 471 आरक्षी और 6 कंपनी सीएपीएफ लगाई जाएगी.

मतगणना केंद्रों पर बना एक कंट्रोल रूम 

इसके अलावा यूपी नगर निकाय चुनाव की मतगणना के लिए मतगणना केंद्रों पर 151 अपर पुलिस अधीक्षक, 467 पुलिस उपाधीक्षक, 2096 निरीक्षक, 11445 उपनिरीक्षक, 18353 मुख्य आरक्षी, 49650 आरक्षी, 5869 होमगार्ड्स, 87 कंपनी पीएसी और 35 कंपनी सीएपीएफ तैनात की गई है. सभी मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वायरलेस सेट, टेलीफोन समेत अन्य संचार सुविधाओं से युक्त एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. मतगणना केंद्रों के सभी प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेकटर यूनिट लगाकर अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है.

प्रत्याशी को विजय जुलूस न निकालने के निर्देश

साथ ही चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी प्रत्याशी को विजय जुलूस न निकालने के लिए निर्देश दिए गए हैं. सभी जिलों की खुफिया इकाइयों और सोशल मीडिया सेल को सक्रिय रहने के लिए भी आदेश दिए गए हैं. मतगणना के बाद संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही फुट पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च किए जाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: हार का डर या साजिश की आशंका? यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजों से पहले सपा का चौंकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओपी राजभर के बयान पर सपा का पलटवार, अमीक जामेई बोले- 'वो सटक गए हैं, उनकी स्क्रिप्ट...'
ओपी राजभर के बयान पर सपा का पलटवार, अमीक जामेई बोले- 'वो सटक गए हैं, उनकी स्क्रिप्ट...'
Jhansi News: सेकंड हैंड कार खरीदने आया शख्स, ट्रायल के नाम पर लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद
झांसी: सेकंड हैंड कार खरीदने आया शख्स, ट्रायल के नाम पर लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद
लखनऊ: BJP युवा मोर्चा नेता की हत्या का खुलासा, सिगरेट पीने को लेकर हुआ था विवाद, 3 आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ: BJP युवा मोर्चा नेता की हत्या का खुलासा, सिगरेट पीने को लेकर हुआ था विवाद, 3 आरोपी गिरफ्तार
UP: अखिलेश के 'पत्रकार' वाले तंज पर भड़के ब्रजेश पाठक, सोशल मीडिया पर छिड़ी सियासी जंग
यूपी: अखिलेश के 'पत्रकार' वाले तंज पर भड़के ब्रजेश पाठक, सोशल मीडिया पर छिड़ी सियासी जंग

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News
UP Electricity Price Hike: भारी किल्लत के बीच बढ़ी दरें, आपके बिल पर कितना असर पड़ेगा! | Breaking
New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive
New Honda City facelift hybrid drive review and mileage | #hondacity #hondacityfacelift #autolive
Tata Tiago Ev facelift vs old: Kya changes hain? #tata #tatatiago #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की? ग्रीस संग डील की चर्चा से टेंशन में एर्दोगन, एक्सपर्ट ने खोले राज
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की? ग्रीस संग डील की चर्चा से टेंशन में एर्दोगन, एक्सपर्ट ने खोले राज
Maharashtra: 40 डिग्री की तपिश में अनशन पर बैठे मनोज जरांगे, मराठा आरक्षण को लेकर सरकार को दी चुनौती
महाराष्ट्र: 40 डिग्री की तपिश में अनशन पर बैठे मनोज जरांगे, मराठा आरक्षण को लेकर सरकार को दी चुनौती
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
Upcoming Movies: जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में 'पेड्डी', 'जन नायकन' बनेंगे CM विजय
जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में 'पेड्डी'
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा
3900 KM दूर चीन में बैठे डॉक्टर ने कर दी भारत में सर्जरी, हैदराबाद में हुआ ये हैरान कर देने वाला कारनामा, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
3900 KM दूर चीन में बैठे डॉक्टर ने कर दी भारत में सर्जरी, हैदराबाद में हुआ ये हैरान कर देने वाला कारनामा, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Embed widget