एक्सप्लोरर

Moradabad News: मुरादाबाद के नशामुक्ति केंद्र में साथी ने की युवक की गला रेतकर हत्या, युवक को इलाज के लिए कराया था भर्ती

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में नशामुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की उसके साथी ने गला रेतकर हत्या कर दी है. वहीं पुलिस ने मामले की जांच की शुरु कर दी है.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना इलाके के आशियाना कॉलोनी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में सनसनीखेज वारदात हुई. नशा मुक्ति केंद्र में खिड़की के शीशे से युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप उसके साथी पर लगा है. 

मंगलवार की रात बरेली के युवक अरुण पटेल की खिड़की के शीशे से गला काटकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड को अमरोहा निवासी भानु प्रताप ने अंजाम दिया है. मृतक और हत्यारोपी दोनों को उनके परिजनों ने इलाज के लिए यहां भर्ती कराया था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है.

पुलिस ने दी ये जानकारी 

पुलिस के मुताबिक आशियाना कॉलोनी स्थित केसरी कुंज में कमलदीप सिंह नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र चलाते हैं. बरेली जनपद के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के चंदपुर बिचपुरी निवासी अरुण पटेल को उसके परिजनों ने 13 अगस्त को केंद्र में नशा छुड़वाने और इलाज के लिए भर्ती कराया था. 

नशामुक्ति केंद्र में आठ माह से अमरोहा के जगवाखुर्द रजकपुर निवासी भानु प्रताप का भी उपचार चल रहा था. मंगलवार रात सभी ने खाना खाया. इसी दौरान भानु प्रताप अरुण को कमरे में लेकर पहुंचा और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. 

खिड़की का शीशा तोड़कर काटा युवक का गला

इसी दौरान भानु प्रताप ने खिड़की का शीशा तोड़ा और अरुण का गला रेत दिया. इसके बाद आरोपी शोर मचाते हुए बाहर निकाला और भागने की कोशिश की, केंद्र के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया. उसके हाथ खून से सने थे. यह देखकर सभी कर्मचारी घबरा गए. उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अरुण खून से लथपथ हालत में पड़ा था.

 कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और घायल को अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है. सूचना मिलने पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम बुला ली. 

मामले एसपी सिटी ने किया खुलासा

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. हत्यारोपी भानु प्रताप आठ माह से केंद्र में इलाज करा रहा था. मंगलवार दोपहर उसके पिता आए थे. वह भानु प्रताप के दांत में दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाकर गए थे. उसे दवा दिलाने के बाद वापस केंद्र में छोड़ दिया था.

 केंद्र के संचालक कमलजीत ने केस दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है. पुलिस की गिरफ्त में आए हत्यारोपी ने कबूला है कि वह नशा मुक्ति केंद्र से बाहर जाना चाहता था लेकिन उसके पिता बाहर नहीं जाने दे रहे थे. उसे गुस्सा बहुत आता है इसलिए परिजन भी घर नहीं रख रहे थे. 

आरोपी से की पूछताछ

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मंगलवार को उसके पिता आए थे लेकिन दवा दिलाने के बाद वापस केंद्र में छोड़ दिया. मैंने सोचा कि अगर में किसी की हत्या कर दूंगा तो भागने का मौका मिल जाएगा. इसलिए उसने कुछ दिन पहले ही केंद्र में आए अरुण पटेल को अपने पास बुलाया और कमरे में ले गया जहां उसकी हत्या कर दी. 

मुरादाबाद अरुण पटेल को उसके परिजन 13 अगस्त को केंद्र में भर्ती कराने के बाद चले गए थे. अरुण नशे का आदी था जिस कारण उसकी सेहत खराब हो रही थी. परिजन बहुत परेशान थे लेकिन उसका नशा नहीं छूट रहा था. परिजन उसे केंद्र में छोड़कर चले गए थे. परिजन सोच रहे थे कि वह नशा छोड़ देगा तो नए सिरे से अपनी जिंदगी शुरू करेगा लेकिन यहां उसे मौत मिली.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन

वीडियोज

Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget