एक्सप्लोरर

UP MLC Election 2022: एटा में नामांकन पत्र की जांच के दौरान BJP नेताओं ने सपा उम्मीदवारों को जमकर पीटा, प्रशासन पर उठे सवाल

Etah News: एटा जनपद में आज एमएलसी चुनाव के नामांकन पत्र की जांच के दौरान फिर जमकर बवाल हो गया. प्रशासन के सामने ही बीजेपी और सपा के नेताओं में झड़प हो गई.

MLC Election 2022: एटा (Etah) जनपद में आज एमएलसी चुनाव (MLC Election) के नामांकन पत्र की जांच के दौरान फिर जमकर बवाल हो गया. रिटर्निंग अफसर के रूम में जाते समय बीजेपी (BJP) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों, विधायक वीरेंद्र लोधी और एमएलसी पद के बीजेपी प्रत्याशी आशीष यादव ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के एमएलसी प्रत्याशियों को रोक दिया. 

क्या है मामला
बीजेपी नेताओं ने सपा के एमएलसी के दोनों प्रत्याशियों उदयवीर सिंह धाकरे और राकेश यादव को रिटर्निंग अफसर के रूम में जाने से रोक दिया. इसके अलावा उनके एक अधिवक्त को रिटर्निंग अफसर के रूम के अंदर जाने से रोका और उसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ही दौड़ा-दौड़ा कर जमकर पीटा. वर्तमान में सपा एमएलसी और एमएलसी पद के प्रत्याशी उदयवीर सिंह और उनके अधिवक्ता संजीव कुमार के कपड़े फाड़ डाले. इस बीच सपा के दोनों प्रत्याशी किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे.

21 मार्च को हुआ था बवाल
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद एमएलसी के चुनावों में भी जमकर हिंसा हुई. एटा जनपद में कल एमएलसी पद के सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह और राकेश यादव के पर्चे छीनने को लेकर हुआ था. उस दौरान बवाल, मारपीट और लाठी चार्ज हुआ. जिसके बाद आज जब नामांकन पत्रों की जांच के लिए ये दोनों प्रत्याशी एटा के एमएलसी चुनाव के रिटर्निंग अफसर जिला अधिकारी अंकित अग्रवाल के रूम में जा रहे थे. तभी पुलिस की और प्राशसन की मौजूदगी में बीजेपी के कार्यकर्ताओं और मारहरा से विधायक वीरेंद्र लोधी और वर्तमान में बीजेपी के एमएलसी के बीजेपी प्रत्याशी आशीष यादव ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर इनको रिटर्निंग अफसर के रूम में जाने से जबरन रोका. इस बीच दोनों सपा प्रत्याशियों को जिला अधिकारी के आवास के ठीक सामने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और कपड़े फाड़ दिए. दोनों सपा प्रत्याशी अपनी जान बचाने के लिए पुलिस फोर्स की ओर भागे लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनकर सब कुछ देखती रही.

सपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर लगाया आरोप
इस बीच सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह धाकरे ने बताया कि इस पूरे मामले में एटा के जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी उतने ही दोषी हैं जितने बीजेपी के गुंडे. उन्होंने कहा कि इन दोनों अधिकारियों को तत्काल सस्पेंड किया जाए. उदयवीर सिंह ने कहा कि जिला अधिकारी एटा और एसएसपी एटा दोनों ने आपराधिक षड्यंत्र करके हमपर हमला कराया है. हमारे पर्चे खारिज कराने का षड्यंत रचा है. बीजेपी के गुंडों के साथ-साथ ये भी उतने ही दोषी हैं. दोनों का तत्काल सस्पेंशन होना चाहिए. मैं बाई नेम इनके खिलाफ केस करूंगा क्योंकि इन्होंने बार-बार विश्वास दिलाया और कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया.

सीएम पर भी लगाया आरोप
सपा प्रत्याशी ने कहा कि ये मिले हुए थे. योगी आदित्यनाथ गुंडागर्दी की बात करते हैं. जो गुंडा दिखता है उसे पालकर अपने पास बिठा लेते हैं. ये जो आशु है ये बीजेपी का सदस्य भी नहीं था, उसकी गुंडागर्दी की ताकत उनको महसूस हुई होगी. जिससे रातोंरात टिकट दे दिया और सारे बीजेपी के नेता यहां बिचारे मुंह लटकाए हुए रह गए चुनाव लड़ने के लिए. जिस तरीके से निर्विरोध कराया गया क्योंकि वे जानते थे कि ये चुनाव नहीं लड़ सकते, जनता के बीच जाएंगे तो हार जाएंगे. इसलिए हमारी मांग है कि ये चुनाव रद्द किया जाए और इन डीएम-एसएसपी का सस्पेंशन हो और चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए. उन्होंने कहा कि एटा एसएसपी ने उनसे कहा कि मुख्यमंत्री नहीं चाहते कि यहां पर चुनाव हो.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: लोकसभा की सदस्यता से आज इस्तीफा दे सकते हैं अखिलेश यादव

UP MLC Election 2022: पूर्वांचल में BJP ने इन उम्मीदवारों को दिया एमएलसी का टिकट, बाहुबलियों से नजदीकी के लग रहे आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget