एक्सप्लोरर

UP MLC Chunav: BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया बड़ा दावा- 'परिषद की पांचों सीटें होंगी बीजेपी की...'

Lucknow News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने कार्यकर्ताओं के लिए कार्य का विभाजन किया है. जिन कार्यकर्ताओं को चुनाव में लगाया गया है, उसको लेकर बैठक की गई.

Lucknow News: विधान परिषद की 5 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में पार्टी बीजेपी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक वॉर यानी जंग समझकर लड़ने के लिए कहा गया है. इसे लेकर बीजेपी ने खास रणनीति बनाई है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता एक-एक वोटर तक पहुंचेंगे. इस चुनाव को लेकर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बड़ी बैठक की. इसमे चुनाव से संबंधित क्षेत्र के सांसद, विधायक और मंत्री के साथ प्रदेश संगठन के लोग मौजूद रहे.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने कार्यकर्ताओं के लिए कार्य का विभाजन किया है. जिन कार्यकर्ताओं को चुनाव में लगाया गया है, उसको लेकर बैठक की गई. मतदान के दिन तक का रोड मैप बना लिया गया है. कैसे मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करना है. इसकी कार्ययोजना पर बात हुई. घर घर जाकर हमारे लोग बीजेपी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करेंगे. हमें विश्वास है कि विधान परिषद की पांचों सीटों पर मतदाताओं का स्नेह और आशीर्वाद बीजेपी को मिलेगा. पांचों सीटें बीजेपी जीतेगी.

'पांचों सीटें जितानी हैं'
बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि हर विधानसभा के अंदर हमारे अनुदानित और गैर अनुदानित विद्यालय होते हैं, जिसके शिक्षक इस चुनाव में वोटर बनते हैं. हमें उनसे संपर्क कर बताना है कि क्यों बीजेपी प्रत्याशी को जीताना चाहिए. आज शिक्षक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे. नहीं तो मेरे ही क्षेत्र में माफिया डॉन के आतंक से शिक्षक महिलाएं निकल ही नहीं पाती थी. चुनाव में पोलिंग बूथ और पोलिंग स्टेशन पर मेन फोकस करते हुए माइक्रोमैनेजमेंट करना है. यह जंग की तरह से जीतना है. हमें कहा गया है कि बाकी सब काम, सारे कार्यक्रम छोड़ कर सिर्फ इस पर ध्यान करके पांचों सीटें जितानी हैं. 

बीजेपी के शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने बताया कि जिन 5 सीट पर चुनाव हैं, उनमें तीन स्नातक की हैं जो तीनों सीटें हमारे पास थी. शिक्षक क्षेत्र की दोनों सीटों पर एक कार्यकर्ता के जिम्मे केवल 10 वोटर लगाए गए हैं. वह लगातार उनके साथ उठ बैठ रहे हैं और काम कर रहे हैं. शिक्षक वाली भी दोनों सीटें हम जीतेंगे. सभी विधायक, सांसद, मंत्री पूरी पार्टी सिर्फ परिषद चुनाव में लगी है.इलाहाबाद-झांसी क्षेत्र के चुनाव में मुझे लगाया गया है, वह सीट पार्टी को जीता कर देंगे.

बीजेपी सांसद ने कही ये बात
बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि माहौल बीजेपी के पक्ष में है. शिक्षक समाज के सचेत प्रहरी होते हैं. हमारी पार्टी लोकतंत्र को पूरी तरह से जीती है, वोटर को पूरी तरह महत्व देते हैं. हमारे मतदाता लोकतंत्र के भगवान होते हैं, उनके पास जाना हमारा फर्ज बनता है. हम बहुत गंभीरता से लड़ रहे और जीतेंगे. हम हर विद्यालय, हर ब्लॉक में जितने भी शिक्षक या स्नातक है उन सब को मिलेंगे, चर्चा करेंगे. शिक्षा के प्रति अपनी पार्टी के रुझान को बताएंगे, उनकी शंकाओं को दूर करेंगे. 

सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि हम पूरे दमखम से चुनाव लड़ेंगे और पांचों सीटें जीतेंगे. शिक्षक वाली सीट पर बीजेपी पहले नही लड़ती थी. जब से हम लड़ रहे हैं, तब से जीत रहे हैं. पहले भी अच्छी परफॉर्मेंस रही है और अब भी रहेगी. कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि एमएलसी का जो आने वाला चुनाव है उसमें हम जीतेंगे. आज बैठक में चर्चा हुई कि चुनाव कैसे जीता जाए. मतदाताओं से संपर्क कैसे किया जाए इस पर चर्चा हुई. मतदाता सूची के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचेंगे और पोलिंग स्टेशन वाइज ढांचा खड़ा करेंगे. 

जाने किन सीटों पर होना है चुनाव और कौन है बीजेपी प्रत्याशी:

  • बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक क्षेत्र से जय पाल सिंह व्यस्त
  • कानपुर उन्नाव स्नातक क्षेत्र से अरुण पाठक
  • गोरखपुर फैजाबाद स्नातक खंड क्षेत्र से देवेंद्र प्रताप सिंह
  • कानपुर उन्नाव शिक्षक क्षेत्र से वेणु रंजन भदौरिया
  •  झांसी प्रयाग राज शिक्षक स्नातक क्षेत्र से डॉ बाबू लाल तिवारी

यह भी पढ़ें:- Watch: 'गंगा पर चलने वाले क्रूज में शराब परोसने वाला बार भी है', अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के देहरादून दौरे में ट्रैफिक पुलिस रही चौकन्नी, बिना जाम के सफल रहा आयोजन
PM मोदी के देहरादून दौरे में ट्रैफिक पुलिस रही चौकन्नी, बिना जाम के सफल रहा आयोजन
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
'प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा', बोले CM धामी
'प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा', बोले CM धामी
Pilibhit News: पीलीभीत पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
पीलीभीत पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
Kitchen Safety Tips: चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
Video: हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
Embed widget