एक्सप्लोरर

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर हमला, कहा- विपक्ष का रवैया लोकतंत्र विरोधी

UP Politics: संजय निषाद ने कहा कि विपक्ष लगातार विभिन्न मुद्दों पर हंगामा कर रहा है, और SIR इसका उदाहरण है. अखिलेश यादव की सक्रियता पर तंज कसते हुए कहा कि यह केवल जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है.

उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने विपक्ष द्वारा विशेष गहन संशोधन (SIR) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर किए जा रहे बयानों को बेबुनियाद और लोकतंत्र विरोधी करार दिया.

संजय निषाद ने कहा कि विपक्ष लगातार विभिन्न मुद्दों पर हंगामा कर रहा है, और SIR इसका उदाहरण है. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सक्रियता पर तंज कसते हुए कहा कि यह केवल जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है. निषाद ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है, और संसद जनता के हितों की रक्षा के लिए बनाई जाती है. उन्होंने कांग्रेस के लंबे शासन और उसके बाद जनता द्वारा सत्ता से बेदखल किए जाने का उदाहरण देते हुए कहा कि जनता की ताकत को कोई नहीं रोक सकता.

पिछली सरकारों पर आर्थिक पतन का आरोप

संजय निषाद ने पूर्ववर्ती सरकारों, विशेष रूप से कांग्रेस और सपा शासनकाल में आर्थिक पतन और जनता की नाराजगी का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सपा ने उत्तर प्रदेश में कई बार सत्ता हासिल की, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने केवल अपने हितों का ध्यान रखा, न कि जनकल्याण का.

मोदी की योजना को बताया गेम-चेंजर

 कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित एक लाख करोड़ रुपये की इंटर्नशिप और रोजगार योजना की सराहना की. उन्होंने राहुल गांधी द्वारा इस योजना को जुमला कहे जाने की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी का वैश्विक दृष्टिकोण और उनकी योजनाओं का क्रियान्वयन विश्व के अन्य नेताओं से कहीं बेहतर है. निषाद ने कहा कि राहुल गांधी का हर बयान बेबुनियाद और जनता को भ्रमित करने वाला है.

आजादी एक कैंपेन' और RSS पर विवाद

यही नहीं संजय निषाद ने पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए 'आजादी एक कैंपेन' का उल्लेख किया, जिसमें सोशल मीडिया पर प्रोफाइल पिक्चर बदलने की पहल शामिल है. उन्होंने विपक्ष के इस कैंपेन पर सवाल उठाने को भारतीय संस्कृति से दूरी का प्रतीक बताया. अखिलेश यादव द्वारा RSS पर दिए गए बयानों को भी निषाद ने अवसरवादी करार दिया और कहा कि विपक्ष का भारतीय संस्कृति और मूल्यों से कोई लेना-देना नहीं है.

चुनाव आयोग पर विपक्ष का हमला असंवैधानिक

संजय निषाद ने विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग की कार्रवाइयों पर सवाल उठाने को असंवैधानिक और अनुचित ठहराया. उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह रवैया केवल उनकी हताशा को दर्शाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स

वीडियोज

Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results
Bharat Ki Baat: BMC की जंग में बाजीगर कैसे बनी BJP? | BMC Election Result | Vote Counting

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
Embed widget