एक्सप्लोरर

Deepotsav 2023: 11 नवंबर को अयोध्‍या में बनेगा रिकॉर्ड, दीपोत्सव में जलाये जाएंगे 21 लाख दीप

Ayodhya News: अयोध्या में इस साल दीपोत्सव बेहद खास होने वाला है. यूपी के मंत्री जयवीर सिंह का कहना है कि इस बार 11 नवंबर को दीपोत्सव के दौरान 21 लाख से ज्यादा दीये जलाकर अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ेंगे.

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है. मंदिर में रामलला के गर्भगृह में विराजमान होने से पहले एक बार फिर से अयोध्या नगरी जगमग रोशनी से नहाने को तैयार नजर आ रही है. दरअसल पिछली बार की तरह ही इस बार भी अयोध्या में होना वाला दीपोत्सव बेहद खास होने वाला है. बीजेपी नेता और यूपी के मंत्री की ओर से दावा किया गया है कि इस बार अयोध्या में सरयू नदी के किनारे बने 51 घाटों पर 21 लाख से ज्यादा दीये जलाए जलाएंगे.

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि '11 नवंबर को भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम अयोध्या में आयोजित करना प्रस्तावित है. हम हर साल नए रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करते हैं. पिछले साल हमने 17 लाख से ज्यादा दीये जलाकर गीनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम नाम दर्ज करवाया था. इस बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए हम 21 लाख दीये जलाने का काम करेंगे.'

22 जनवरी तक होगी रामलीला

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तक विभिन्न राज्यों और देशों की टीमों द्वारा राम लीला प्रस्तुत की जाएगी. और वह यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि किसी भी भक्त को कोई समस्या या असुविधा न हो. वहीं सरयू नदी में क्रूज, लेजर शो, लाईट एंड साउंड का कार्यक्रम बेहतर किए जाने के काम किए जाएंगे.

9 नवंबर से शुरू हो जाएगा दीपोत्सव मेला

एक ओर जहां अयोध्या अगले साल जनवरी में रामलला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयार है. वहीं इससे पहले नवंबर में दीपोत्सव को लेकर भी अयोध्यावासी खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं. अयोध्या में 21 लाख से ज्यादा दीये जलाकर रिकॉर्ड बनाने के लिए इसकी जिम्मेदारी अवध यूनिवर्सिटी को सौंपी गई है. बता दें कि अयोध्या में दीपोत्सव मेला 9 नवंबर से शुरू हो जाएगा, वहीं 11 नवंबर को 21लाख दीये राम की पैड़ी पर जलाए जाएंगे.

यह भी पढ़ेंः 
Azam Khan मामले पर पहली बार बोले ओम प्रकाश राजभर, कहा- उनका जैसा जलवा था...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget