एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas Row: स्वामी प्रसाद के 'इंडियंस आर डाग' वाले ट्वीट पर योगी के मंत्री दयाशंकर सिंह ने दिया जवाब, जानें- क्या कहा?

Ramcharitmanas Row: स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया और कहा कि अंग्रेजों ने जो अपमान ट्रेन में गांधी जी से किया था, वह दर्द गांधी जी ने ही समझा, इसी तरह धर्म की आड़ में शूद्रों का अपमान हो रहा है.

Ramcharitmanas Controversy: यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) आज बलिया (Ballia) पहुंचे, जहां उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान दयाशंकर सिंह से स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) से लेकर शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे लेख समेत तमाम मुद्दों पर बात की. दयाशंकर सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोलते हुए कहा कि वो जब से चुनाव हार गए हैं तब से विचलित हो गए हैं. 

दरअसल रामचरितमानस विवाद पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है, स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार इस मुद्दे पर ट्वीट कर रहे हैं. अपने ताजा ट्वीट में मौर्य ने ब्रिटिश काल की याद दिलाते हुए कहा कि "इंडियंस आर डाग" कहकर अंग्रेजों ने जो अपमान व बदसलूकी ट्रेन में गांधी जी से किया था, वह दर्द गांधी जी ने ही समझा था. उसी प्रकार धर्म की आड़ में जो अपमानजनक टिप्पणियां महिलाओं व शूद्र समाज के लिए की जाती हैं उसका दर्द भी महिलाएं और शूद्र समाज ही समझता है. इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जब से चुनाव हार गए है वो विचलित हो गए हैं. चर्चा में आने के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग करते है. 

सामना के लेख पर भी दी प्रतिक्रिया

शिव सेना के मुख पत्र 'सामना' में बजट को बेहोशी की दवा बताया गया है जिस पर दयाशंकर सिंह ने कहा कि ये आम आदमी का बजट है. आम आदमी इस बजट से आगे बढ़ेगा, रोजगार का सृजन गया. वही इस बजट में इलेक्ट्रानिक वस्तुओं के दाम में कमी और गेहूं और आटा के  कीमतों में कमी क्यों नहीं किये जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जो गरीब है 80 करोड़ लोग है उन्हें सरकार आज निशुल्क राशन दे रही है. नमक, तेल, साबुन भी निःशुल्क मिल रहा है, तो इस सरकार में ऐसा कोई नहीं है जिसके घर मे एक दिन भी चूल्हा नहीं जला हो. 

रोडवेज का किराया बढ़ाने पर क्या बोले

रोडवेज़ बसों के किराया बढ़ाये जाने के सवाल पर दयाशंकर सिंह ने कहा कि तीन साल से कोई किराया बढ़ा नही था, जबकि डीजल के दाम 60 रुपये से 90 रुपये तक हो गए. जो 30 रुपया का गैप है उसकी पूर्ति नही हो पा रही थी. इसलिए ये किराया बढ़ाया गया. हमने अभी 2300 नई बसें खरीदी हैं फिर भी पूरे देश मे जो किराया है उससे उत्तरप्रदेश में किराया कम है. 

दयाशंकर सिंह ने इस दौरान सूदखोरों के आतंक से तंग आकर दुकानदार की खुदकुशी मामले पर दुख जताया और कहा कि इस पर हमलोग बहुत सख्त हैं. जो भी दोषी होंगे उनको दंडित कराया जाएगा. इस मामले में कड़ी कार्रवाई करके जो सूदखोरी का धंधा है उसे बलिया में बंद कराया जाएगा. योगी सरकार में अपराधी कोई भी क्यों न हो उसे सजा जरूर मिलेगी. 

ये भी पढ़ें- Viral: सर्द रातों में गलियों में अकेली घूमती निर्वस्त्र महिला का वीडियो वायरल, लोगों के दरवाजों पर दे रही दस्तक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
'इतना पिए रहोगे बे...तो काम कैसे करोगे', नशे में मिले बिजलीकर्मी को BJP विधायक ने लगाई फटकार
'इतना पिए रहोगे बे...तो काम कैसे करोगे', नशे में मिले बिजलीकर्मी को BJP विधायक ने लगाई फटकार

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget