एक्सप्लोरर

'राजनीतिक जमीन...' CM योगी पर दिए बयान पर बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरा

UP News: कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी अपने प्रदेश को तो संभाल नहीं पा रहीं और अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर घटिया और असंवैधानिक टिप्पणी कर रही हैं.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेत्री बेबी रानी मौर्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ममता बनर्जी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दिए गए बयान को “गंदी मानसिकता” का परिचायक बताया. मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि ममता बनर्जी की मानसिकता हमेशा हिंदुत्व विरोधी रही है और अब वे अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख बौखलाहट में इस तरह की बयानबाजी कर रही हैं.

बेबी रानी मौर्य ने कहा कि “ममता बनर्जी अपने प्रदेश को तो संभाल नहीं पा रहीं, और अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर घटिया और असंवैधानिक टिप्पणी कर रही हैं. यह बंगाल की जनता और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का भी अपमान है.”

उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी को पहले अपने राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और राजनीतिक हिंसा पर ध्यान देना चाहिए, जहां महिलाओं और विपक्षी कार्यकर्ताओं की हालत दयनीय हो चुकी है. “योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है और पूरी दुनिया में यूपी की पहचान एक शांतिपूर्ण, निवेश-आकर्षक और विकासशील राज्य के तौर पर बनी है,” उन्होंने कहा.

गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने एक जनसभा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित रूप से विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने उनके बयान की तीखी आलोचना शुरू कर दी. बेबी रानी मौर्य ने कहा कि “राजनीति में मर्यादा और संविधान का सम्मान जरूरी है. लेकिन विपक्ष के पास आज न मुद्दा है, न जनाधार. इसी हताशा में वे देश के लोकप्रिय नेताओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.”

बेबी रानी मौर्य उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण मंत्री हैं और पूर्व में उत्तराखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं. वे दलित समाज की प्रमुख महिला नेताओं में गिनी जाती हैं और भाजपा के महिला सशक्तिकरण अभियान का प्रमुख चेहरा हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अक्सर भाजपा और उसके नेताओं पर सीधा हमला करती रही हैं. लेकिन भाजपा ने हमेशा ममता बनर्जी पर “तानाशाही रवैये”, “हिंदू विरोधी नीतियों” और “विकास के नाम पर राजनीति” का आरोप लगाया है.

कैबिनेट मंत्री मौर्य ने यह भी स्पष्ट किया कि “उत्तर प्रदेश की जनता अपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मजबूती से खड़ी है, और देश में जो भी नेता हिंदुत्व की बात करेगा, जनता उसे समर्थन देगी. विपक्ष को यह समझ लेना चाहिए कि अब नकारात्मक राजनीति से जनता का भला नहीं होने वाला.”

संभल हिंसा में SIT के बाद अब न्यायिक आयोग के सामने पहुंचे सांसद बर्क, इस सवाल पर साधी चुप्पी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget