एक्सप्लोरर

संभल हिंसा में SIT के बाद अब न्यायिक आयोग के सामने पहुंचे सांसद बर्क, इस सवाल पर साधी चुप्पी

UP News: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क ने यह भी कहा कि वह न्यायिक आयोग के समक्ष इसी उम्मीद से उपस्थित हुए हैं कि उन्हें और उनकी जनता को न्याय मिलेगा.

Sambhal Violence: संभल हिंसा की जांच कर रहे न्यायिक आयोग के समक्ष आज सांसद जियाउर रहमान बर्क (Ziaur Rahman Barq) ने अपना बयान दर्ज करवाया. आयोग के समक्ष पेश होने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें कहीं. बर्क ने कहा, जो मुझसे जानकारी मांगी गई, जो सवाल पूछे गए, उनकी जानकारी मैंने आयोग को उपलब्ध करा दी है. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अपने ऊपर दर्ज आपराधिक मुकदमों की जानकारी सार्वजनिक रूप से नहीं दे सकते और इस पर वह चुप्पी साध गए.

उन्होंने कहा क्या सवाल-जवाब हुए यह मैं नहीं बता सकता, यह मेरी मजबूरी है. आरोप और उनका सबूत दो अलग बातें हैं. जो आरोप मेरे ऊपर लगाए गए हैं, वे पूरी तरह गलत हैं. लोकसभा सांसद के तौर पर अपने दायित्व का जिक्र करते हुए बर्क ने कहा, मैं देश की जनता द्वारा चुना गया जनप्रतिनिधि हूं, देश की सबसे बड़ी पंचायत का सदस्य हूं. मेरा काम है कि मैं संविधान और कानून पर भरोसा करते हुए देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाऊं. उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया में आस्था जताते हुए कहा मुझे कानून, संविधान और न्यायालय पर पूरा भरोसा है, और मुझे यकीन है कि मुझे इंसाफ मिलेगा.

'कोर्ट के अंदर होगा दूध का दूध और पानी का पानी'
मीडिया से अपील करते हुए सांसद ने कहा, मैं मीडिया के सम्मानित साथियों से गुजारिश करूंगा कि वो इस मामले का ट्रायल न करें. कोर्ट के अंदर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. सांसद ने यह भी कहा कि वह न्यायिक आयोग के समक्ष इसी उम्मीद से उपस्थित हुए हैं कि उन्हें और उनकी जनता को न्याय मिलेगा. "मुझे भरोसा है कि आयोग ऐसी रिपोर्ट बनाएगा जिससे मुझे और मेरे लोगों को इंसाफ मिलेगा.

वक्फ मामले पर भी उन्होंने टिप्पणी की और बताया कि  सर्वोच्च न्यायालय में कल दोपहर 2 बजे फिर सुनवाई होगी. आज कोर्ट की ओर से इस पर सख्त टिप्पणी की गई है. हम इस उम्मीद से सुप्रीम कोर्ट गए हैं कि हमारे लोगों का संरक्षण होगा. अंत में उन्होंने कहा, "अगर इस देश में एक सांसद को इंसाफ के लिए कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, तो यह आम जनता के लिए चिंता की बात है. आयोग के सवाल काफी थे, और मैंने सभी का सच्चाई से जवाब दिया है."

ये भी पढ़ें: वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बीच बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने मंदिर प्रशासन को सौंपा पत्र
सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने मंदिर प्रशासन को सौंपा पत्र
जौहर विश्वविद्यालय मामले पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, नगीना सांसद ने बताया- सांप्रदायिक राजनीति
जौहर विश्वविद्यालय मामले पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, नगीना सांसद ने बताया- सांप्रदायिक राजनीति

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget