एक्सप्लोरर

Raebareli News: स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर हमला करने वाले युवक को मिल रहा इनाम, 21 लाख का चेक वायरल

Raebareli News: यूपी के रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्ये के ऊपर हमला करने वाले युवक को अब इनाम मिल रहे है. वहीं उसे एक 21 लाख का चेक भी मिला है.

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के सिर पर चपत लगाने वाले रोहित द्विवेदी व शिवम यादव को लेकर राजनीति शुरू हो चुकी है .ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा उसे सनातन प्रेमी और शेर के बच्चे जैसी संज्ञा देते हुए  उसे इनाम दिए जा रहे हैं. इसमें सबसे अधिक सलोन निवासी आशीष तिवारी ने 21 लाख  रुपए का चेक देकर उसे वायरल किया है.  वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ऐसे लोगों को शैतान, कीड़े, मकोड़े व मानसिक दिवालिया कहकर हमलावर हुए हैं.

हमलावर का चौराहों पर हो रहा स्वागत

बीते 6 फरवरी को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रायबरेली के रास्ते फतेहपुर जा रहे थे तभी उनके समर्थकों द्वारा सारस होटल चौराहे पर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया जाने लगा. इसी बीच रोहित द्विवेदी और शिवम यादव नाम के दो युवकों ने स्वामी प्रसाद मौर्य को माला पहनाते हुए उनके सिर पर चपत लगा दी. 

इसके बाद स्वामी के समर्थकों ने भी उसकी जमकर पिटाई कर दी.  इसके बाद से ही रायबरेली की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई.  जहां एक तरफ स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों द्वारा ऐसे लोगों को अराजक तत्व कहा जाने लगा  वही ब्राह्मण वर्ग के लोगों ने रोहित द्विवेदी को इनाम स्वरूप चेकें दी जाने लगी.

युवक को मिल रहे लाखों के इनाम

एजेपी के जिलाध्यक्ष प्रेम मौर्य ने कटाक्ष करते हुए कहा कि उद्दंडता व कार्यवाही में दो थे तो इनाम में एक क्यों. यहां भी ऐसे लोगो की मानसिकता सबके सामने आ गयी. रोहित द्विवेदी द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य को चपत लगाने  पर शाबाशी देते हुए सलोन निवासी आशीष तिवारी ने रोहित द्विवेदी के घर जाकर 11 लाख रुपए का चेक दिया है.

उन्होंने एक बयान देते हुए कहा की जो उस सनातन विरोधी स्वामी प्रसाद मौर्य को जूते से मारेगा उसको 21 लाख रुपए का इनाम दूंगा.  इसी तरह अन्य लोग भी रोहित द्विवेदी को इस कृत्य के लिए शाबाशी देने से चूक नहीं रहे हैं.

मौर्या के समर्थकों ने भी दिया चेक

आशीष तिवारी द्वारा 21 लाख रुपए का चेक देने के बाद ऊंचाहार निवासी आशीष कुमार मौर्य ने स्वामी समर्थक मुकेश मौर्य को 51000 का चेक देकर उन्हें शेर कहा क्योंकि मुकेश मौर्य ने स्वामी के सिर पर चपत लगाने वाले  रोहित द्विवेदी की जमकर पिटाई कर दी थी.  जिससे रोहित द्विवेदी लहूलुहान हो गया था.  

इस तरह दोनों वर्गों के लोगों द्वारा एक दूसरे आक्रमणकारियों को चेक देकर सम्मानित किया जा रहा है और उनका हौसला बढ़ाया जा रहा है. आशीष तिवारी द्वारा रोहित द्विवेदी को चेक दिए जाने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने तीखा बयान दिया जिसमें कहा की जिसके घर खुद खाने को ना हो वह चेक क्या देगा? साथ ही स्वामी ने ऐसे लोगों को शैतान, मानसिक दिवालिया, चोर उचक्के,  अराजक तत्व तक की संज्ञा दे डाली.

Input By : पंकज सिंह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget