एक्सप्लोरर

UP: भारी-भरकम बिजली बिल को देखकर किसान ने की आत्महत्या, अधिकारियों ने जड़ा था थप्पड़

आरोप लगाया है कि बिजली बिल में 1,500 रुपये की राशि को गलत ढंग से 1,50,000 रुपये दिखाया गया था. जब किसान ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि उनके पास भुगतान करने के इतने पैसे नहीं है, तो कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिया गया.

अलीगढ़: अलीगढ़ जिले में एक 50 वर्षीय किसान ने आत्महत्या कर ली है क्योंकि उन्हें 1.5 लाख रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया था. जब किसान ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि उनके पास भुगतान करने के इतने पैसे नहीं है, तो कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिया गया. पीड़ित के परिवार के मुताबिक, यह घटना अतरौली तहसील के सुनैरा गांव की है. यहां कुछ अधिकारी रामजी लाल के घर पर आ पहुंचे और उन्हें 1,50,000 लाख रुपये का बिजली बिल थमा दिया.

पीड़ित द्वारा यह कहे जाने पर कि बिल का भुगतान करने के लिए उनके पास इतने पैसे नहीं है, तो विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कथित तौर पर उनके परिवार के सदस्यों के सामने ही उन्हें थप्पड़ मार दिया. परिवारवालों ने कहा कि रामजी लाल ने उन्हें बिल में सुधार करने की बात कही, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. किसान के भतीजे राम चरण और परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस थाना बरला में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि बिजली बिल में 1,500 रुपये की राशि को गलत ढंग से 1,50,000 रुपये दिखाया गया था. जब सारी कोशिशें नाकाम हो गई, तब थक हारकर उन्होंने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली.

शव रखकर घटना के विरोध में प्रदर्शन

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के कार्यालय के सामने शव रखकर घटना के विरोध में अपना प्रदर्शन किया और एसडीओ व जूनियर इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज होने तक अंतिम संस्कार करने से भी इनकार कर दिया, जिन्होंने कथित रूप से पीड़ित के घर जाकर उनके साथ बदसलूकी की थी. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद कार्रवाई की जाएगी.

अतरौली के एसडीएम पंकज कुमार ने कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और प्रारंभिक जांच के बाद उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

टूलकिट मामला: दिशा रवि के समर्थन में आईं प्रियंका गांधी, शायराना अंदाज में कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
खिलौने वाली बंदूक से हिस्ट्रीशीटर ने की थी लूट, ऐसे हुआ खुलासा
खिलौने वाली बंदूक से हिस्ट्रीशीटर ने की थी लूट, ऐसे हुआ खुलासा
वंदे मातरम् पर BSP चीफ ने कांग्रेस को दिखाया आईना, BJP को भी घेरा
वंदे मातरम् पर BSP चीफ ने कांग्रेस को दिखाया आईना, BJP को भी घेरा
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget