एक्सप्लोरर

UP Election 2022: पडरौना के 'राजा साहब' कहे जाने वाले RPN Singh कितने अमीर हैं? कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं, जानिए

RPN Singh Joins BJP: कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन करने वाले आर.पी.एन. सिंह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था. जानिए डिटेल्स

RPN Singh Joins BJP: कांग्रेस के दिग्गज नेता आर.पी.एन. सिंह ने आज पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए है. उन्होंने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. पिछले कई सालों से राजनीति मं एक्टिव रहने वाले आर.पी.एन. सिंह करोड़ों की संपत्ति के मालिक है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपना हलफनामा दिया था जिसमें संपत्ति का पूरा ब्यौरा था. आपको बताते हैं कि उनके पास कितनी संपत्ति है.

29 करोड़ की संपत्ति के मालिक है आर.पी. एन. सिंह

हलफनामे के अनुसार आर.पी. एन. सिंह की कुल संपत्ति 29 करोड़ (Rs 29,54,74,005) है. इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया था कि उनके पास चार लाख रुपये कैश भी है. इसके साथ ही करीब एक करोड़ (Rs1,32,81,204) बैंक में डिपोजिट है और उनकी तीन करोड़ (Rs 3,05,33,587) के बॉन्ड और शेयर में हिस्सेदारी है.

आर.पी. एन. सिंह हैं कई लग्जरी गाड़ियां

बता दें कि आर.पी. एन. सिंह के 55 लाख की लग्जरी गाड़िया भी है. जिसमें Tractor Massey, Toyota Innova Crysta, Toyota Corolla Altis जैसी गाड़ियों के नाम शामिल है. ज्वेलरी की बात करें तो उनके पास 55 लाख की ज्वैलरी है जिसमें उनकी पत्नी सोनिया सिंह के पास 31 लाख और आरपीएन सिंह के पास 24 लाख की ज्वैलरी है.

आर.पी. एन. सिंह के पास है इतनी चल-अचल संपत्ति

आर.पी. एन. सिंह पांच करोड़ 63 लाख (Rs 5,63,34,002) चल संपत्ति के मालिक हैं. जिसमें से एक करोड़ (Rs 1,13,53,833) की चल संपत्ति उनकी है, तो वहीं उनकी पत्नी सोनिया सिंह के पास तीन करोड़ (Rs 3,77,94,987) की चल संपत्ति है. इसके साथ ही उनके पास करीब 24 करोड़ (Rs 23,91,40,000) अचल संपत्ति है. जिसमें से 13 करोड़ की अचल संपत्ति उनके नाम है और 10 करोड़ (Rs 10,50,00,000) उनकी पत्नी के नाम है.

आर.पी. एन. सिंह की पत्नी हैं पत्रकार

इस हलफनामे में आर.पी. एन. सिंह ने ये भी बताया था कि उनके ऊपर कोई कर्ज नहीं है. उनके ऊपर कोई क्रिमिनल केस भी नहीं है. उन्होंने इस हलफनामे में अपना व्यवसाय कृषि बताया था. वहीं उनकी पत्नि पत्रकार हैं.बता दें कि बीए (ऑनर्स) की है. उन्होंने साल 1985 में सेंट स्टीफन कॉलेज नई दिल्ली से इतिहास और दून स्कूल से 1982 में इंटर और 1980 में हाई स्कूल की शिक्षा ली है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: चुनाव लड़ने को लेकर आरपीएन सिंह का बड़ा बयान, पत्नी सोनिया सिंह पर दी ये प्रतिक्रिया

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को झटका देने वाले आरपीएन सिंह अकेले नहीं हैं, अब तक ये नेता छोड़ चुके हैं पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget