एक्सप्लोरर

UP Election 2022: टिकट बांटने के लिए सपा ने बनाई खास रणनीति, शुरू किया फीडबैक लेने का कार्यक्रम

UP Elections: समाजवादी पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों का फीडबैक लेने का कार्यक्रम शुरू कर दिया है. सपा टिकट बांटने से पहले जिले से लेकर बूथ कमेटी तक से फीडबैक लेगी.

UP Assembly Election 2022: आगामी विधानसभा चुनाव (UP Elections) को लेकर तमाम राजनीतिक दलों की तैयारी तेज होती जा रही है. चुनाव को लेकर बसपा (BSP) ने कुछ सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, तो आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अब तक 100 संभावित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इसी कड़ी में उम्मीदवारों का नाम तय करने से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने संभावित उम्मीदवारों का फीडबैक लेने का कार्यक्रम शुरू कर दिया है. इसके लिए आज से पहले चरण में शामिल जिलों में बैठक भी शुरू हो गयी हैं.

असल मे सपा टिकट बांटने से पहले जिले से लेकर बूथ कमेटी तक से फीडबैक लेगी. इसमें संगठन की ताकत आंकने के साथ ही संभावित उम्मीदवारों के बारे में फीडबैक लिया जाएगा. इस कार्यक्रम की शुरुआत आज रायबरेली से की गई है. जहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा और समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव बैठक करने गए हैं. पहले चरण में 4 अक्टूबर तक रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, मिर्जापुर और भदोही में बैठकें होंगी. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा कि अखिलेश यादव ने 400 सीट जीतने की घोषणा की है. हमारा मकसद उसको धरातल पर लाना है. सपा जमीन पर है और भाजपा हवा में, भाजपा हवा में ही उड़ जाएगी. 

सपा धीरे-धीरे जमीन में मजबूत होगी- किरणमय नंदा

किरणमय नंदा ने कहा कि सपा धीरे-धीरे जमीन में मजबूत होगी. जनता ने अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का तय कर लिया है. सपा ने अपनी सरकार में हर वादा पूरा किया लेकिन भाजपा ने संकल्प पत्र का कोई वादा नही निभाया. यूपी देश की धड़कन है. यूपी के विकास से देश का विकास होता. उन्होंने कहा कि आज देश का विकास चौपट हुआ. भाजपा सिर्फ हिन्दू मुसलमान और धर्म के नाम पर चुनाव लड़ना व तोड़ना चाहती. जबकि हम सभी को जोड़ना करना चाहते. भाजपा सरकार में सिर्फ उसका उद्घाटन हुआ जो काम सपा सरकार में शुरू हुआ.

सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि प्रत्येक जिले में दो-दो दिन पार्टी संगठन की समीक्षा की जाएगी. पहले दिन विधानसभा क्षेत्रवार बैठक होगी. इसमें विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, महासचिव और सभी सेक्टर प्रभारियों के साथ बूथों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी. दूसरे दिन जिला कार्यकारिणी, सभी फ्रंटल संगठनों के जिला अध्यक्ष, महासचिव, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा चुनाव 2022 में आवेदक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं से संगठन पर चर्चा होगी. कुल 116 दिन का कार्यक्रम है जिसमे 55 जिले, 350 विधानसभा कवर करेंगे. कार्यकर्ताओं को सपा के काम और नीतियों के बारे में भी बताएंगे जिसके साथ वो जनता के बीच जाएं.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: सतीश चंद्र मिश्रा का दावा- 80% ब्राह्मणों ने BSP के साथ आने का मन बना लिया है

UP Election: साइकिल पर सवार होंगे BSP के बागी लालजी वर्मा और रामअचल राजभर! अखिलेश से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह
लखनऊ में खुला देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, 1 लाख से अधिक कुत्तों की नसबंदी
लखनऊ में खुला देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, 1 लाख से अधिक कुत्तों की नसबंदी
गोरखपुर: 'जीत जीत होती है, चाहे एक वोट से हो', 307 मतों से MLC बने ध्रुव त्रिपाठी बोले
गोरखपुर: 'जीत जीत होती है, चाहे एक वोट से हो', 307 मतों से MLC बने ध्रुव त्रिपाठी बोले

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget