एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सतीश चंद्र मिश्रा का दावा- 80% ब्राह्मणों ने BSP के साथ आने का मन बना लिया है

UP Elections: सतीश चंद्र मिश्रा ने दावा किया कि 2007 से ज्यादा इस बार ब्राह्मणों का सपोर्ट बीएसपी को मिलेगा. उन्होंने कहा कि 80 फीसदी ब्राह्मणों ने बीएसपी के साथ आने का मन बना लिया है.

UP Assembly Election 2022: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्‍ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) ने कहा कि एक राजनीतिक दल होने के साथ-साथ बीएसपी एक मिशन भी है. हमारे लोग बूथ लेवल तक काम कर रहे हैं और अपनी बात पहुंचाने का काम कर रहे हैं. बसपा की सरकार में मायावती (Mayawati) का काम सबने देखा है. ऐसे में लोगों के सामने तस्वीर साफ है.

सतीश चंद्र मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि ''समाजवादी पार्टी की सरकार और अब बीजेपी की सरकार में अपराध अपने चरम पर है.'' उन्होंने दावा किया कि ''मायावती की सरकार में ऐसा नहीं होता था. अगर पांच साल में एक भी घटना हो जाए तो सब लोग पीछे पड़ जाते थे.'' मिश्रा ने दावा किया कि ''इस बार यूपी चुनाव को लेकर ब्राह्मणों का जो रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है, उससे लग रहा है कि वो हमारे साथ आ रहे हैं.''

80 फीसदी ब्राह्मणों ने बीएसपी के साथ आने का मन बना लिया है- सतीश चंद्र मिश्रा

मिश्रा ने दावा किया कि ''उत्तर प्रदेश में 80 फीसदी ब्राह्मणों ने बीएसपी के साथ आने का मन बना लिया है. 20 फीसदी लोग जो किसी राजनीतिक दल से जुड़े हैं उनके परिवार वाले भी उन्हें बीएसपी के साथ जाने को कह रहे हैं.'' उन्होंने कहा कि ''2007 से ज्यादा इस बार ब्राह्मणों का सपोर्ट बीएसपी को मिलेगा.''

इससे पहले सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा था कि उनकी पार्टी के लिए बीजेपी दुश्मन नंबर एक है क्योंकि इसने उत्तर प्रदेश को तबाह कर रखा है. महिला दुखी, किसान दुखी, नौजवान दुखी, सब दुखी हैं. सरकार कहती है कि हम महिलाओं की सुरक्षा कर रहे हैं, लेकिन हर दो घंटे में एक महिला के साथ बलात्‍कार हो रहा है. उन्होंने कहा कि हाथी सबका साथी, उत्तर प्रदेश के जितने मतदाता हैं हाथी उनका साथी है. बसपा का चुनाव निशान हाथी है.

यह भी पढ़ें-

UP Election: साइकिल पर सवार होंगे BSP के बागी लालजी वर्मा और रामअचल राजभर! अखिलेश से की मुलाकात

UP Election 2022: मस्जिदों के बाहर संकल्प पत्र बांटेगी कांग्रेस, सपा के वोट बैंक पर सेंध लगाने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget