एक्सप्लोरर

UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य बोले- किसी के साथ भेदभाव नहीं हुआ, इस बार साइकिल पंचर, लक्ष्मी कमल पर बैठकर आ रही हैं

मौर्य ने कहा, वर्ष-2022 के चुनाव में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ होगा और यह चुनाव वर्ष-2024 लोकसभा चुनाव का रास्ता साफ करेगा. उत्तर प्रदेश की खुशहाली के लिए वर्ष-2022 का चुनाव जीतना जरुरी है.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को हापुड़ में दावा किया कि, सत्ता में आने का दम भर रही साइकिल पंचर हो चुकी है. लक्ष्मी जी कभी टूटे वाहन पर सवार नहीं होतीं. उत्तर प्रदेश में लक्ष्मी जी फिर से कमल पर बैठकर आ रही हैं. वर्ष-2022  के चुनाव में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ होगा और यह चुनाव वर्ष-2024 लोकसभा चुनाव का रास्ता साफ करेगा. उत्तर प्रदेश की खुशहाली के लिए वर्ष-2022 का चुनाव जीतना जरुरी है.

भेदभाव नहीं किया गया-मौर्य
उप मुख्यमंत्री मतदाता संवाद बैठक को सम्बोधित कर रहे थे. उन्होंने दावा किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं किया गया. सभी योजनाएं बिना भेद-भाव के कार्यान्वित की गई हैं. प्रदेश में योगी सरकार ने गुंडाराज समाप्त किया है और उत्तर प्रदेश में कुशासन और सुशासन की लड़ाई है. सत्ता में आने पर प्रदेश को पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त, गुंडागर्दी मुक्त उत्तम प्रदेश बनाया जाएगा.

कृषि कानून वापस लेने पर क्या कहा
केशव प्रसाद मौर्य से जब सवाल किया गया कि कृषि कानून का बीजेपी को भय था जो उसे वापस लिया गया? इसपर  उन्होंने कहा कि कृषि कानून कोई भय या प्रसन्नता की बात नहीं है. हम किसान भाइयों को नहीं समझा पाए थे. उन्होंने जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटें जीतने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अपने को प्रत्याशी मानें और 10 फरवरी को कमल के फूल पर बटन दबाएं.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के नेता हाजी इकराम कुरैशी ने पार्टी से इस्तीफा दे थामा कांग्रेस का हाथ, जानें कहां से लड़ेंगे चुनाव

UP Election 2022: यूपी में पहले चरण के लिए प्रचार कर सकेंगी पार्टियां, 500 लोगों के साथ सभाओं की इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
जेवर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाने वालों पर महेश शर्मा का पलटवार, बोले- कुंठा दिख रही है
जेवर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाने वालों पर महेश शर्मा का पलटवार, बोले- कुंठा दिख रही है

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget