एक्सप्लोरर

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के नेता हाजी इकराम कुरैशी ने पार्टी से इस्तीफा दे थामा कांग्रेस का हाथ, जानें कहां से लड़ेंगे चुनाव

समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री हाजी इकराम कुरैशी ने समाजवादी पार्टी को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है. वह मुरादाबाद देहात से चुनाव लड़ते हुए नजर आएंगे.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री हाजी इकराम कुरैशी ने समाजवादी पार्टी को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है और चुनावी मैदान में उतर गए हैं, मुरादाबाद के देहात विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री हाजी इकराम कुरैशी ने आज समाजवादी पार्टी को छोड़ दिया.

हाजी इकराम कुरैशी लगभग 28 साल से समाजवादी से जुड़े हुए थे लेकिन उन्होंने अखिलेश यादव पर मुसलमान नेताओं के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया और कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली.

कांग्रेस ने हाजी इकराम कुरैशी को मुरादाबाद देहात विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है हाजी ग्राम कुरैशी ने कहा कि अखिलेश यादव अब भाजपा की तर्ज पर चल रहे हैं और वह मुस्लिम लीडरशिप को समाप्त करना चाहते हैं.

इकराम कुरैशी ने कहा कि अखिलेश यादव ने तमाम भाजपा के नेताओं को सपा में शामिल कर लिया है और मुसलमानों को यह संदेश दिया है कि मुसलमानों का अब समाजवादी पार्टी में कोई ठिकाना नहीं है इकराम कुरैशी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को हाथ बांधकर सामने खड़े होने वाले मुसलमान चाहिए उसे बोलने वाले मुसलमान नेता पसंद नहीं है, उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने भाजपा के उस नेता को सपा में शामिल कर लिया जो मुस्लिम महिलाओं के लिए आपत्तिजनक बयान देता था.

इकराम कुरैशी ने कहा कि मैंने अखिलेश यादव से इस बात का विरोध किया था कि ऐसे नेताओं को सपा में न लिया  लिया जाए हो सकता है इसी बात से नाराज होकर अखिलेश यादव ने मेरा टिकट काट दिया.

मुरादाबाद देहात से लड़ेंगे चुनाव

इकराम कुरैशी ने कहा कि अब मैं कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रहा हूं और मुरादाबाद की जनता मेरा साथ देगी और मैं यहां से जीत दर्ज करआऊंगा. हाजी इकराम कुरैशी ने कहा कि मैं कल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराऊंगा और चुनावी मैदान में उतर गया हूं.

हम आपको बता दें कि इससे पहले हाजी इकराम कुरैशी के भतीजे हाजी रिजवान को भी कांग्रेस पार्टी ने मुरादाबाद की नगर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है .

मुरादाबाद की 2 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की तरफ से एक ही परिवार के दो प्रत्याशी उतार देने से समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले मुरादाबाद में अब समाजवादी पार्टी के लिए राह मुश्किल हो सकती है.  

हम आपको बता दें कि पिछले 2017 के विधान सभक चुनाव में समाजवादी पार्टी को मुरादाबाद की 6 विधानसभा सीटों में से 4 सीटों पर जीत हासिल हुई थी लेकिन इस बार टिकट बंटवारे को लेकर जिस तरह समाजवादी पार्टी के 2 विधायकों ने सपा को अलविदा कह कर बसपा और कांग्रेस के टिकट लेकर वह चुनावी मैदान में उतर गए हैं इससे समाजवादी पार्टी के गढ़ में सेंध लग सकती है.  

मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी रिजवान ने सपा छोड़कर बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया है और वह बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में कुंदरकी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं . आज एक और झटका समाजवादी पार्टी को उस वक्त मिला जब मुरादाबाद देहात से सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने सपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया. इस बार का विधानसभा चुनाव मुरादाबाद में दिलचस्प होता जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: मेरठ में स्वतंत्र देव सिंह बोले- कुर्ता फैलाकर वोट की भीख मांगता हूं ताकि...

अलीगढ़ बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल, कहा- ‘हामिद अंसारी जैसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget