एक्सप्लोरर

महोबा में व्यापारी के परिजनों से मिलने जा रहे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू गिरफ्तार

महोबा में क्रशर कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पीड़ित परिवार से मिलने महोबा जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को कानपुर में गिरफ्तार कर लिया गया. लल्लू ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है.

कानपुर. उत्तर प्रदेश के महोबा में व्यापारी इंद्रकांत की गोलीकांड में हुई हत्या के बाद सोमवार को उनके परिजनों से मिलने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधायक दल की नेता मोनिका मिश्रा को पुलिस ने कानपुर के घाटमपुर से गिरफ्तार कर लिया. अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि, ''अपराधी तो अपराधी, कानून के रखवाले भी सुपारी ले रहे हैं, व्यापारी की हत्या कर दी जाती है. महोबा जाने के दौरान घाटमपुर में पुलिस ने जबरदस्ती रोक लिया. व्यक्ति के अधिकारों पर सरकार ने पहरा लगा दिया है. यह अघोषित आपातकाल है.

सीएम पर साधा निशाना

उन्होंने आगे लिखा कि, पुलिसिया व्यवहार पर संसद में रोने वाले आज पुलिसिया तंत्र के दम पर सरकार चला रहे हैं. हम रोने वाले लोग नहीं, डरने वाले लोग नहीं. मुख्यमंत्री जी, दम है तेरे दमन में कितना, देख लिया है देखेंगे. कोई छाया नहीं.. सड़क के आदमी हैं सड़क पर ही रहेंगे. कारण क्या है, क्यों रोक रहे हो? आपातकाल लगा है, इस देश में व्यक्ति की आजादी न हो तो बता दो.

मोनिका मिश्रा ने भी किया ट्वीट

विधायक दल की नेता मोनिका मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि, इंद्रकांत त्रिपाठी जी द्वारा प्रशासन को चेताये जाने के बाद भी सुरक्षा न मिली. आज अजय कुमार के साथ उनके परिवार से मिलने जाते वक्त पुलिस ने बीच रास्ते में हमें गिरफ्तार कर लिया. आखिर सरकार को डर किस बात का है. क्या अब किसी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पर भी रोक है?

क्रशर कारोबारी की गोली मारकर हत्या

आपको बता दें कि क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने बीते सोमवार (7 सितंबर) को एक वीडियो बनाकर वायरल किया था. इस वीडियो में उन्होंने आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर छह लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था. साथ ही कहा था कि एसपी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं, मुझ पर कभी भी हमला करवा सकते हैं. इसके अगले दिन इंद्रकांत को गोली मार दी गई थी. जिसके बाद उनको कानपुर रीजेंसी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था. शुरू से ही उनकी हालत नाजुक थी. एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे इंद्रकांत की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें.

गोरखपुर: विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने इंजीनियर को सड़क पर पढ़ाया इंजीनियरिंग का पाठ, जानें- क्या रहा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget