एक्सप्लोरर

प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर सीएम योगी ने बाबा रामदेव के साथ किया योग, Video Viral

Prayagraj Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में जारी आलौकिक और पवित्र महाकुंभ में आमो खास के आगमन का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में आज गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ महाकुंभ पहुंचे.

Prayagraj News Today: कुंभनगरी प्रयागराज में देश विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है. यहां के साधु संतों, घाट और अन्य चीजें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है. महाकुंभ में सोमवार (27 जनवरी) को योग गुरु बाबा रामदेव और उत्तर प्रदेश के मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक साथ दिखाई पड़े, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को महाकुंभ पहुंचे थे. यहां उनकी मुलाकात योग गुरु बाबा रामदेव से हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा रामदेव के साथ योग करते दिखाई पड़े. वीडियो में योगगुरु बाबा रामदेव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ध्रुवासन सिखाते हुए दिखाई पड़े. मौके पर कई अन्य साधु संत भी मौजूद थे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

अमित शाह ने किया महाकुंभ में स्नान
इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आज प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने साधु संतों के साथ संगन में पवित्र स्नान किया. इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, योग गुरु बाबा रामदेव और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज मौजूद रहे. 

महाकुंभ में पहुंचने के बाद मां गंगा, जमुना और सरस्वती के त्रिवेणी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह साधु संतों के साथ डुबकी लगाई. बताया जा रहा है कि महाकुंभ में गृह मंत्री अमित शाह पांच घंटे तक रुकेंगे. संगम स्नान के बाद अमित शाह जूना अखाड़े में साधु-संतों के साथ भोजन करने की योजना है. 

स्नान को लेकर उत्साहित
महाकुंभ में स्नान को लेकर गृह मंत्री अमित शाह काफी उत्सुक दिखाई पड़े. इसका अंदाजा उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से लगाया जा सकता है. अपने ऑफिशियल हैंडल एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट संदेश में अमित शाह ने लिखा, "महाकुंभ सनातन संस्कृति की निरंतरता और एकता का अद्वितीय प्रतीक है. कुंभ हमारी सनातन जीवन-शैली और समरसता को दर्शाता है. आज प्रयागराज की पवित्र धर्म नगरी में संगम स्नान करने और संतों का आशीर्वाद लेने के लिए मैं अत्यधिक उत्साहित हूं."

मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक,  गृह मंत्री अमित शाह का विमान आज निर्धारित समय के मुताबिक सुबह 11:30 बजे प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. उनके स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एयरपोर्ट पर मौजूद थे. इस मौके पर उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और कई अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में यूसीसी लागू, सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- हलाला, इद्दत, बहुविवाह, तीन तलाक पर पूरी तरह से लगेगी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget