एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में यूसीसी लागू, सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले- हलाला, इद्दत, बहुविवाह, तीन तलाक पर पूरी तरह से लगेगी रोक

UCC In Uttarakhand: उत्तराखंड में समान नागरिक कानून संहिता की अधिसूचना जारी करने के बाद के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया दी.

UCC In Uttarakhand: उत्तराखंड में समान नागरिक कानून संहिता की अधिसूचना जारी करने के बाद  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कानून के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों ने दिन रात मेहनत की. सभी ने समन्वय के साथ काम किया. मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि आज का दिन सिर्फ हमारे राज्य के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन है. समानता स्थापित करने के उद्देश्य से बनाए गए यूसीसी को लागू कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू करके बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर समेत संविधान सभा के सभी सदस्यों को अपनी भावांजलि दे रहे हैं. सीएम ने कहा कि यूसीसी लागू होने के साथ ही उत्तराखंड के सभी निवासियों के अधिकार एक समान हो गए हैं. सभी धर्म की महिलाओं के लिए अब एक पूरा कानून है. सीएम ने कहा कि यह क्षण आज मेरे लिए बहुत ही भावनात्मक है. यह कानून लागू होने से हलाला, इद्दत, बहुविवाह, तीन तलाक पर पूरी तरह से रोक लगेगी.

यह किसी धर्म या पंथ के खिलाफ नहीं- धामी
सीएम ने कहा कि समान नागरिक संहिता किसी भी धर्म या पंथ के खिलाफ नहीं है. इसमें किसी को टार्गेट करने का कोई कारण नहीं है. यह समाज में समानता लाने का कानूनी प्रयास है. इसमें किसी प्रथा को नहीं बदला गया है बल्कि कुप्रथा को खत्म किया गया है.

बता दें उत्तराखंड में यूसीसी को लागू करना प्रदेश में 2022 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा किए गए प्रमुख वादों में से एक था.  मार्च 2022 में दोबारा सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में यूसीसी प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए उसका मसौदा तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समिति के गठन पर मुहर लगा दी गयी थी.

न्यायमूर्ति देसाई की अध्यक्षता में 27 मई 2022 को विशेषज्ञ समिति गठित की गयी थी जिसने लगभग डेढ़ साल की मेहनत से राज्य में विभिन्न वर्गों से बातचीत के आधार पर चार संस्करण में तैयार अपनी विस्तृत रिपोर्ट दो फरवरी 2024 को राज्य सरकार को सौंपी .  इसके आधार पर सात फरवरी 2024 को राज्य विधानसभा के विशेष सत्र में यूसीसी विधेयक पारित कर दिया गया. उसके एक माह बाद 12 मार्च 2024 को राष्ट्रपति ने भी उसे अपनी मंजूरी दे दी .    यूसीसी अधिनियम बनने के बाद पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति ने उसके क्रियान्वयन के लिए नियमावली तैयार की जिसे हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी.

Uttarkahand में UCC के लिए सऊदी और तुर्की समेत इन 4 मुस्लिम देशों के नियमों की ली गई मदद, जानें- अब क्या-क्या बदल जाएगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्कान-साहिल की फांसी के लिए 'महाभारत' का जिक्र, वकील ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
मुस्कान-साहिल की फांसी के लिए 'महाभारत' का जिक्र, वकील ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, जानें नीले ड्रम हत्याकांड की टाइमलाइन
सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, जानें नीले ड्रम हत्याकांड की टाइमलाइन
जेल में बंद यूट्यूबर अनुराग डोभाल की बढ़ीं मुश्किलें, एक और FIR दर्ज
जेल में बंद यूट्यूबर अनुराग डोभाल की बढ़ीं मुश्किलें, एक और FIR दर्ज
50 लाख का भुगतान नहीं मिलने पर टंकी पर चढ़ा ठेकेदार, कहा- कूद जाऊंगा...
50 लाख का भुगतान नहीं मिलने पर टंकी पर चढ़ा ठेकेदार, कहा- कूद जाऊंगा...

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget