एक्सप्लोरर

कुंदरकी सीट पर ओवैसी की AIMIM ने उतारा प्रत्याशी, इस चेहरे पर लगाया दांव, बढ़ेगी सपा की मुश्किल!

Kundarki By-Election 2024: हाफिज वारिस लंबे समय से ओवैसी की पार्टी से जुड़े हुए हैं. 2022 में भी उन्होंने AIMIM के टिकट पर कुंदरकी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था. इस दौरान उन्हें 14251 वोट मिले थे.

UP Kundarki Bypoll 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, जिनमे मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट भी शामिल है. कुंदरकी की मुस्लिम बहुल सीट पर AIMIM ने सोमवार को अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने यहां से मुस्लिम तुर्क प्रत्याशी हाफिज वारिस पर फिर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है. 

हाफिज वारिस लंबे समय से ओवैसी की पार्टी से जुड़े हुए हैं. 2022 में भी उन्होंने AIMIM के टिकट पर कुंदरकी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था. उस समय ओवैसी के प्रत्याशी हाफिज वारिस को 14251 वोट मिले थे. हाफिज मोहम्मद वारिस कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव जैतवाड़ा के रहने वाले हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में ओवैसी उनके लिए 3 बार चुनाव प्रचार करने आए थे. 

AIMIM के दांव से बढ़ी सपा की मुश्किल
हाफिज वारिस के चुनाव मैदान में आने से कुंदरकी सीट पर उपचुनाव के नतीजों में उलटफेर हो सकती है. इस बेल्ट में ओवैसी का पिछले एक दशक में कई बार आना रहा है. मैनाठेर, डींगरपुर और कुंदरकी की इस बेल्ट में ओवैसी के समर्थकों की अच्छी खासी तादाद है. ओवैसी की ओर से उम्मीदवार उतारे जाने के बाद सपा के लिए काफी मुश्किलें बढ़ गई हैं. बसपा ने भी यहां से मुस्लिम तुर्क प्रत्याशी रिफाकत उल्लाह उर्फ नेता छिद्दा को मैदान में उतारा है. वही आजाद समाज पार्टी ने यह से यहां से हाजी चांद बाबू को मैदान में उतारा है. 

कुंदरकी सीट पर अब तक तीन राजनीतिक दलों की ओर से मुस्लिम प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा चुके हैं. इनमें से 2 तुर्क बिरादरी से हैं तो वहीं बसपा के हाजी चांद बाबू मुस्लिम मलिक (तेली) बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं. माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी भी इस सीट पर किसी मुस्लिम प्रत्याशी पर ही दांव लगा सकती है. इस रेस में सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन का नाम भी शामिल हैं.

कुंदरकी में तीन मुस्लिम उम्मीदवारों के आने से मुस्लिम मतों का विभाजन होता नजर आ रहा है. इसका फायदा बीजेपी को हो सकती है. अब देखना यह होगा कि 13 नवंबर को जनता किस पर भरोसा जताती है.

UP Bypolls 2024: यूपी उपचुनाव में सीट शेयरिंग पर सपा-कांग्रेस में बात बनी या नहीं? अजय राय का आया बड़ा बयान

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget