एक्सप्लोरर

UP Bypolls 2024: यूपी उपचुनाव में सीट शेयरिंग पर सपा-कांग्रेस में बात बनी या नहीं? अजय राय का आया बड़ा बयान

UP By-Election 2024: अजय राय ने इससे पहले दावा किया था कि कांग्रेस पांच से कम सीटों पर नहीं मानेंगी. अगर सपा ने उन्हें सम्मानजनक सीटे नहीं दी, कांग्रेस उपचुनाव से भी दूर रहे सकती है

UP By-Election 2024 News: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर बात बनती दिख रही है. गठबंधन को लेकर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के सुर नरम पड़ते दिख रहे हैं. महोबा पहुंचे अजय राय ने सपा से सीट शेयरिंग पर सहमति जताते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन मिलकर लड़ेगा, क्योंकि हम दोनों का लक्ष्य बीजेपी को हराना और जंगलराज को खत्म करना है. इससे उन्होंने दावा किया था कि अगर कांग्रेस को सम्मानजनक सीटें नहीं मिलीं तो कांग्रेस उपचुनाव से दूरी बना सकती है. 

अजय कांग्रेस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने महोबा पहुंचे थे, जहां उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि यूपी उपचुनाव में सपा-कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि हम दोनों का लक्ष्य बीजेपी को हटाना है. इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश हत्याओं का गढ़ बन चुका है और जंगल राज कायम है, जिससे कानून व्यवस्था फेल है.

बहराइच हिंसा का लेकर साधा निशाना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान बहराइच में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर भी हमला किया और कहा कि जानबूझकर दंगे कराने का काम सांप्रदायिक पार्टी बीजेपी कर रही है. सिर्फ लोगों के घर गिराना और फर्जी एनकाउंटर करना इनका काम रह गया है. जनता सब जान चुकी है और इसका जवाब जनता देगी. बीजेपी के संरक्षण में हर अवैध काम हो रहा है. बीजेपी किसान विरोधी, महिला महिला विरोधी है. आम आदमी को प्रताड़ित कर गरीबों, अनुसूचित और अल्पसंख्यकों का शोषण कर रही है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 2017 के बाद प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द पर पलटवार किया और कहा कि यहीं शांति सुरक्षा है कि महिला सिपाही के साथ रेप हो रहा है. सरस्वती मां के मंदिर में प्रिंसिपल की हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं. अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी को सौहार्द और शांति मानते हैं तो ये उन्हें मुबारक हो. 

बीते दिनों महोबा में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कांग्रेस को सपा का पिछलग्गू कहा था, जिस पर अजय राय ने पलटवार किया और कहा कि दयाशंकर खुद बहुत बड़े पिछलग्गू नेता है. कांग्रेस पार्टी महासमुद्र सबसे बड़ी पार्टी है और समुद्र में सबका विलय होता है.

ये भी पढ़ें- बुलंदशहर में सिलेंडर में जोरदार धमाका, पूरा मकान धराशायी, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget