एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव से पहले टूट जाएगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? साफ हो गई पूरी तस्वीर

UP By Election 2024: सपा नेता लाल बिहारी यादव ने यह भी स्पष्ट किया की सुरक्षा दृष्टिकोण से कोई भी अपनी दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगा सकता है. लेकिन दुकान के आगे नेम प्लेट लगना यह समानता के खिलाफ है.

UP By Polls 2024: उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर सूबे में सियासी सरगर्मी को अभी से ही महसूस किया जा रहा है. इसी क्रम में वाराणसी पहुंचे उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की. लाल बिहारी ने बातचीत में कहा कि जिस प्रकार से 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन करने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी को करारी शिकस्त  दी, ठीक उसी प्रकार आगामी उपचुनाव में भी हम सभी 10 सीटों को जीतकर समाजवादी पार्टी और अपने नेता अखिलेश यादव को देंगे. भारतीय जनता पार्टी के नीतियों से अब जनता ऊब चुकी है और इनसे छुटकारा चाहती है.

वहीं आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के गठबंधन पर संशय को लेकर नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने स्पष्ट किया कि अभी तक कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी में ऐसी कोई स्थिति नहीं है, लेकिन अगर ऐसा कुछ परिवर्तन राष्ट्रीय नेतृत्व तय करता है तो इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लगता होगा कि मध्य प्रदेश और हरियाणा में सीट नहीं मिली है तो वह उत्तर प्रदेश में भी सीट देने से मना कर सकते हैं. यह उनका निर्णय है, पार्टी का हर कार्यकर्ता अखिलेश यादव के हर फैसले के साथ खड़ा है.

नेम प्लेट लगाने वाला फैसला गलत- सपा 

समाजवादी पार्टी नेता लाल बिहारी यादव ने यह भी स्पष्ट किया की सुरक्षा दृष्टिकोण से कोई भी अपनी दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगा सकता है. लेकिन दुकान के आगे नेम प्लेट लगना यह समानता के खिलाफ है. हमारी संवैधानिक व्यवस्था सबको एक समान अधिकार प्रदान करती है और यह सीधे-सीधे समानता के खिलाफ वाली व्यवस्था है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि आगामी 2027 यूपी विधानसभा चुनाव में हम सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे. हमारा नेतृत्व किसी को भी दुखी करना नहीं चाहता है और हमारा प्रयास रहेगा कि जो भी लोग पार्टी से जुड़ना चाहते हैं वह जुड़े और मजबूती से 2027 में सरकार बनाने में सहयोग करें.

RO-ARO भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में यूपी एसटीएफ का एक्शन, पूर्व महिला प्रिंसिपल गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवा चोला पहनकर जनता को भ्रमित...', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हमला
'भगवा चोला पहनकर जनता को भ्रमित...', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हमला
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
आजमगढ़: भू-माफिया की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, फर्जी खतौनी से जमीन हड़पने के आरोप में बड़ी कार्रवाई
भू-माफिया की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, फर्जी खतौनी से जमीन हड़पने के आरोप में बड़ी कार्रवाई
CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण
CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget