एक्सप्लोरर

UP Board Result: इंटरमीडिएट परीक्षा में अमरोह की साक्षी ने हासिल किया दूसरा स्थान, छात्रा ने माता-पिता और गुरुजनों को दिया श्रेय

UP News: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में अमरोहा की साक्षी ने 96.80 प्रतिशत लाकर प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है. छात्रा ने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया.

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में अमरोहा की साक्षी ने कमाल कर दिया है. श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज, गजरौला की छात्रा साक्षी ने 96.80% अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है. गजरौला जैसे छोटे कस्बे से निकलकर साक्षी ने पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे जिले में जश्न का माहौल है. स्कूल प्रशासन, शिक्षकों और परिजनों की आंखों में गर्व और खुशी झलक रही है.

साक्षी ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अपने कठिन परिश्रम को दिया है. टॉपर्स की सूची में नाम आने के बाद साक्षी के घर बधाइयों का तांता लग गया है. यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 में साक्षी ने साबित कर दिया कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. अब सारा अमरोहा साक्षी को सलाम कर रहा है.

प्रदेश में इन छात्रों ने किया टॉप
आपको बता दें कि, यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया है. छात्र लंबे समय से अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आज शुक्रवार को उनका इंतजार समाप्त हो गया है. यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में उमरी जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है. इसी तरह अंशी और अभिषेक कुमार यादव ने दूसरा और रितु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया है.

वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया है. साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी सिंह और अनुष्का सिंह ने 96.80 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है. इसी तरह इटावा की मोहनी 96.40 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया है.

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में हाईस्कूल में 90.11 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए. इंटरमीडिएट में 81.15 फ़ीसदी परीक्षार्थी पास हुए. हाईस्कूल में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत  86.66 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 93.87  रहा. इंटरमीडिएट में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 76.60 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 86.37 रहा. इस साल 3 लाख 2 हजार 508 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी.

ये भी पढ़ें: जिन पाकिस्तानियों ने किया भारतीय नागरिकता के लिए अप्लाई उनका क्या होगा? यूपी के इस जिले में फंसा पेंच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी की पार्टी का बड़ा ऐलान- मथुरा शाही ईदगाह और जौहर विश्वविद्यालय की लड़ाई लड़ेगी, अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल
ओवैसी की पार्टी का बड़ा ऐलान- मथुरा शाही ईदगाह और जौहर विश्वविद्यालय की लड़ाई लड़ेगी, अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल
यमुनोत्री हाईवे फिर बंद, उत्तरकाशी में भारी बारिश के बाद स्यानाचट्टी के पास मलबा गिरा
यमुनोत्री हाईवे फिर बंद, उत्तरकाशी में भारी बारिश के बाद स्यानाचट्टी के पास मलबा गिरा
UP Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा से पहले मुजफ्फरनगर हाई अलर्ट, 2,000 पुलिसकर्मी तैनात, DJ पर सख्ती
कांवड़ यात्रा से पहले मुजफ्फरनगर हाई अलर्ट, 2,000 पुलिसकर्मी तैनात, DJ पर सख्ती
मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में सेंध, दागी संजय सिंह फर्जी पास पर पहुंचा करीब, खुफिया तंत्र पर उठे सवाल
मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में सेंध, दागी संजय सिंह फर्जी पास पर पहुंचा करीब, खुफिया तंत्र पर उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget