एक्सप्लोरर

जिन पाकिस्तानियों ने किया भारतीय नागरिकता के लिए अप्लाई उनका क्या होगा? यूपी के इस जिले में फंसा पेंच

UP News: पहलगाम हमले के बाद सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया गया है. अलीगढ़ में वर्तमान समय में मौजूद 57 पाकिस्तानी नागरिकों की जांच की जा रही है. उन्हें जल्द से जल्द अपने देश जाना होगा.

Aligarh News: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के ऊपर हुए आतंकी हमले में करीब 25 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने अहम फैसला लेते हुए पाकिस्तान नागरिकों का वीजा रद्द कर 48 घंटे में भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है. ऐसे में जिला प्रशासन के द्वारा अलीगढ़ में रह रहे 57 पाकिस्तानी नागरिकों की जांच जारी है.

इनमें 15 पाकिस्तानी नागरिक ऐसे हैं. जिन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया हुआ है. लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के फैसले को लेकर प्रशासन जानकारी जुटाने में लग गया है. केंद्र की मोदी सरकार ने कड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने की घोषणा की है. इसका सीधा असर अलीगढ़ में रह रहे 57 पाकिस्तानी नागरिकों पर पड़ सकता है, जो दीर्घकालिक वीजा पर यहां रह रहे हैं. 

वर्तमान में अलीगढ़ के अंदर 57 पाकिस्तानी नागरिक
ऐसे में जिला प्रशासन इसको लेकर भी माथापच्ची करने में जुटा हुआ है. हालांकि ये नागरिक मुख्य रूप से पाकिस्तान से अलीगढ़ में अपने रिश्तेदारों और परिचितों से मिलने आते-जाते रहते हैं. लेकिन वर्तमान में अलीगढ़ में 57 पाकिस्तानी नागरिक दीर्घकालिक वीजा (LTV) पर रह रहे हैं. इनमें कुछ ऐसे भी हैं. जो बीच-बीच में पाकिस्तान जाते और आते रहते हैं.

वही केंद्र सरकार ने शार्क नियमों के तहत बने वीजा रद्द करने का ऐलान किया था. इसी क्रम में पाकिस्तान से अल्पकालिक वीजा पर अलीगढ़ आए तीन लोग खोजे गए हैं. जिसमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है. जिला प्रशासन द्वारा इन तीनों को प्रस्थान प्रपत्र थामा कर वापस पाकिस्तान जाने को कहा जाएगा.

15 पाकिस्तानी नागरिकों ने, भारत की नागरिकता के लिए किया आवेदन
वही खुफिया सूत्रों के अनुसार, फिलहाल कोई भी नया पाकिस्तानी नागरिक अलीगढ़ नहीं आया है. इसके अतिरिक्त, अलीगढ़ में रहने वाले 15 पाकिस्तानी नागरिक ऐसे भी हैं, जिन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर रखा है. भारत की नागरिकता को लेकर किए गए आवेदन अभी भी लंबित हैं.

अप्रैल 2022 में अलीगढ़ में 17 पाकिस्तानी नागरिकों ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था. जिसमे तीन हिंदू परिवारों को भारतीय नागरिकता दी गई थी. जबकि 4 मुस्लिम परिवार प्रतीक्षा में थे. केंद्र सरकार के इस ताजा फैसले के बाद इन लंबित आवेदनों के साथ रह रहे पाक नागरिकों की स्थिति क्या होगी? यह अभी स्पष्ट नहीं है. लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार अब अलीगढ़ जिला प्रशासन इन्हें खोजकर पाकिस्तान भेजने की तैयारी में जुटा है.

डीएम संजीव रंजन ने क्या बोला?
डीएम संजीव रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तानियों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश है. ऐसे में अलीगढ़ में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों का डाटा प्रशासन द्वारा जुटाया जा रहा है. साथ ही केंद्र सरकार की गाइडलाइन के आधार पर पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह भी देखा जा रहा है कि कौन कब-कब आया था और उसके प्रवास की अवधि कितनी रही है?

यह भी पढ़ें- UP Board Results 2025 में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स के लिए सीएम योगी का बड़ा ऐलान, मिलेगा ये सम्मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget