एक्सप्लोरर

UP Board Exam में बड़ी लापरवाही, 300 बच्चों की कॉपियां रास्ते से ही गायब! इनके खिलाफ दर्ज हो सकती है FIR

UP Board Exam 2025: यूपी में बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां कुशीनगर में एक सेंटर से अंग्रेजी विषय की 300 कॉपियां गायब हो गईं हैं. अब इस सेंटर पर दोबारा परीक्षा होगी.

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड की परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है. कुशीनगर जिले में हाई स्कूल के अंग्रेजी विषय की करीब तीन सौ कॉपियां गायब हो गईं हैं. कॉपियां, सोहसा मठिया इलाके में स्थित जनता इंटर कॉलेज की गायब हुईं. परीक्षा केंद्र से संकलन केंद्र यानी कलेक्शन सेंटर के रास्ते में कॉपियां गायब हुई.

जानकारी के अनुसार जनता इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पहली पाली में हाई स्कूल के तकरीबन 300 छात्रों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी थी. परीक्षा की कॉपियां नियमानुसार कलेक्शन सेंटर भेजी जानी थी.

केंद्र व्यवस्थापक ने यूपी बोर्ड को सूचना दी है कि कलेक्शन सेंटर भेजें जाने के दौरान रास्ते से कॉपियां गायब हो गई हैं. यूपी बोर्ड में इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है.

केंद्र व्यवस्थापक को हटाए जाने और उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराए जाने की तैयारी की जा रही है. यूपी बोर्ड ने इस केंद्र की हाई स्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा दोबारा कराने का ऐलान किया है.

9 मार्च को India VS New zealand फाइनल से पहले वाराणसी में बच्चों का उत्साह दोगुना, यूं दी टीम इंडिया को बधाई

अब इस सेंटर पर 12 मार्च को रिजर्व पेपर से यहां दोबारा परीक्षा कराई जाएगी.  बता दें शुक्रवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का आठवां दिन था.

वहीं यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि कुशीनगर की घटना को छोड़कर आठवें दिन बाकी जगहों की परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई. शुक्रवार को पहली पाली में हाई स्कूल की अंग्रेजी और इंटरमीडिएट की कंप्यूटर, शस्य विज्ञान, कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र, कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्न पत्र की परीक्षा थी.

तीन छात्र और एक छात्रा नकल करते पकड़े गए
दूसरी पाली में हाईस्कूल की सुरक्षा और इंटरमीडिएट की मानव विज्ञान की परीक्षाएं थी. दोनों पालियों में होने वाली परीक्षाओं के लिए 26 लाख 86 हजार 708 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे.

इनमें से 1 लाख 93 हजार 848 स्टूडेंट अनुपस्थित रहे. आठवें दिन की परीक्षा में दोनों पालियों में 24 लाख 92 हजार 860 स्टूडेंट ही शामिल हुए. शुक्रवार को आठवें दिन हाईस्कूल की परीक्षा में तीन छात्र और एक छात्रा नकल करते पकड़े गए.

जबकि इंटरमीडिएट में नकल करते हुए कोई परीक्षार्थी नहीं पकड़ा गया. 24 फरवरी से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में अब तक कुल 22 स्टूडेंट नकल करते हुए पकड़े गए हैं. आठवें दिन की परीक्षा में 07 मुन्ना भाइयों, एक कक्ष निरीक्षक, तीन प्रधानाचार्य/ केंद्रीय व्यवस्थापक और 14 अन्य समेत कुल 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.

यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अब तक कुल 84 एफआईआर दर्ज कराई गई है. एटा में तीन, मुरादाबाद में दो और आजमगढ़ व कानपुर नगर में एक-एक मुन्ना भाई पकड़े गए. प्रयागराज जिले में एक केंद्र व्यवस्थापक, एक कक्ष निरीक्षक और एक आंतरिक सचल दल तथा एसटीएफ द्वारा दो केंद्र व्यवस्थापकों और 14 व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.  

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: 'गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद', बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी का सपा पर बड़ा प्रहार
'गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद', बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी का सपा पर बड़ा प्रहार
'गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह
'गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह
ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
Haridwar News: हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget