एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव के बयान पर BJP भड़की, कहा- 'कुंभ को बदनाम करने की हर संभव कोशिश की'

UP Politics: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर महाकुंभ को लेकर निशाना साधा. उनके बयान पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने वीडियो संदेश जारी कर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

Uttar Pradesh News Today: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ और मस्जिदों को ढंकने को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा. उनके बयान के बाद प्रदेश का सियासी पारा हाई हो गया है. अब बीजेपी ने पलटवार करते हुए अखिलेश यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव को 2013 में प्रयागराज में कुंभ कराने का मौका मिला था, वह उस दौरान कुंभ को भव्यता और दिव्यता दे सकते थे. उन्होंने कहा कि हालांकि उन्होंने अपने चचा आजम खान को मुस्लिम और मजहबी तुष्टिकरण के लिए कुंभ का इंचार्ज बनाया था. 

बीजेपी का अखिलेश यादव पर पलटवार
सपा सुप्रीमों पर निशाना साधते हुए बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, "2013 में आयोजित कुंभ में कई प्रकार की दुर्व्यवस्थाएं थीं, लेकिन जब आज भव्यता और दिव्यता के साथ कुंभ संपन्न हुआ है तो अखिलेश यादव से अब तक उनकी आंखें खोली नहीं जा रही हैं." 

उन्होंने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा, "उन्होंने कुंभ को लेकर बदनाम करने की हर संभव कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद कुंभ की आभा और चमक पूरी दुनिया को आकर्षित करती रही. हालांकि वह अब भी कुंभ को लेक सपने देख रहे हैं."

राकेश त्रिपाठी ने कटाक्ष करते हुए कहा, "अखिलेश यादव को कुंभ के सपने बार-बार परेशान कर रहे हैं. वह बार-बार कुंभ को लेकर अभी भी फेक नैरेटिव गढ़ने का प्रयास कर रहे हैं." उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा वह अभी कुंभ  के झूठे आंकड़े प्रस्तुत करने का काम कर रहे हैं, लेकिन अखिलेश यादव की बातों पर जनता को भरोसा ही नहीं है.

अखिलेश यादव ने क्या कहा?
बता दें, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है. उन्होंने कहा, "हमारे सीएम तीसमार खां हैं, उन्हें तीस से बहुत प्रेम है. महाकुंभ में मृतकों की संख्या तीस, कारोबार भी तीस करोड़." 

संभल में मस्जिद ढकने के सवाल पर अखिलेश ने इसे "तीन तिगड़ी" की साजिश बताया. बांसडीह से विधायक केतकी सिंह के बयान पर उन्होंने कहा कि सरकार मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बयान दिलवा रही है. अखिलेश ने सरकार से सवाल किया कि प्रयागराज के युवाओं को रोजगार कब मिलेगा?

ये भी पढ़ें: होली और जुमे पर सियासत के बीच अखिलेश यादव का सीएम योगी पर निशाना, कहा- वो तीसरमार खां हैं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget