एक्सप्लोरर

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार तुफैल और हारून की आज लखनऊ कोर्ट में पेशी, ATS को फोन से मिले 600 पाकिस्तानी नंबर

UP News: यूपी एटीएस के मुताबिक वाराणसी से गिरफ्तार तुफैल के फोन में 600 पाकिस्तानी मोबाइल नंबर मिले हैं. इनमें एक नंबर पाकिस्तानी सैन्य कर्मी की पत्नी का भी है.

UP Latest News: उत्तर प्रदेश एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एटीएस ने मोहम्मद हारून को नोएडा और तुफैल नाम के शख्स कोवाराणसी से हिरासत में लिया है. दोनों पर देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान को भेजने और वहां के एजेंट्स को आर्थिक मदद पहुंचाने का आरोप है. एटीएस की टीम आज दोनों आरोपियों को लखनऊ कोर्ट में पेश करेगी.

दिल्ली में स्क्रैप कारोबारी मोहम्मद हारून को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात अधिकारी मुजम्मल हुसैन के संपर्क में था और वीजा दिलाने के नाम पर अवैध रूप से लोगों से पैसा वसूलता था. हारून ने कबूला कि वह पाकिस्तान में अपने रिश्तेदारों से मिलने के बहाने मुजम्मल के संपर्क में आया और फिर आईएसआई एजेंट्स के लिए धन एकत्र कर भेजने लगा. पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार पाक अधिकारी मुजम्मल हुसैन को पहले ही देश छोड़ने का आदेश दे चुकी है. 

फोन में मिले 600 पाकिस्तानी नंबर
वहीं दूसरी तरफ वाराणसी के तुफैल को भी गिरफ्तार किया गया है. उसके मोबाइल से 600 पाकिस्तानी नंबर मिले हैं. वह पाकिस्तान की एक महिला, जो वहां के एक सैन्यकर्मी की पत्नी बताई जा रही है, उसके भी संपर्क में था. तुफैल ने देश विरोधी वीडियो और पोस्ट साझा करने की बात स्वीकार की है. उसने व्हाट्सएप ग्रुप में गजवा-ए-हिंद, बाबरी का बदला और शरीयत लागू करने जैसे कट्टरपंथी और उकसाऊ संदेश पोस्ट किए थे.

गिरफ्तार तुफैल ने पाकिस्तान के प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के नेता मौलाना शाद रिजवी के वीडियो भी शेयर किए हैं. एटीएस की टीम दोनों आरोपियों से देश विरोधी साजिशों, नेटवर्क और फंडिंग को लेकर गहन पूछताछ में जुटी हुई है. माना जा रहा है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. सूत्रों के अनुसार एटीएस जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े और नामों पर कार्रवाई कर सकती है. 

UP Weather: यूपी में बारिश से ढीले हुए गर्मी के तेवर, आज भी 68 जिलों  में आंधी के साथ होगी झमाझम बरसात

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget