एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में बारिश से ढीले हुए गर्मी के तेवर, आज भी 68 जिलों में आंधी के साथ झमाझम बरसेंगे बादल

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक 28 मई तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश की वजह से मौसम बदल गया है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट आई है. हालांकि, दक्षिणी हिस्से में अब भी गर्मी की विकराल रूप जारी है. आज (23 मई) से बारिश का सिलसिला और तेज हो जाएगा. 28 मई तक यूपी के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश की चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज दोनों ही संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना हैं. इस दौरान मेघ गर्जन और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई हैं. पूर्वी यूपी में कल से बारिश का सिलसिला और तेज हो जाएगा. इस दौरान पूर्वी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश होने का अनुमान जताया गया है. प्रदेश में 28 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है.

प्रदेश में बारिश की वजह से ज्यादातर हिस्सों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है. इन जिलों में मौसम सुहाना हो गया है. पिछले 24 घंटों में अचानक अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री तक की गिरावट आई है. झांसी में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. यहां पारा 40.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जबकि बांदा, उरई, आगरा और हमीरपुर सबसे गर्म जिले रहे. 

यूपी के इन जिलों में अलर्ट
यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, संत रविदास नगर, आजमगढ़ और वाराणसी में कई जगहों पर बारिश होगी और तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. 

इसके साथ ही सोनभद्र, चंदौली, गाज़ीपुर, बलिया, मीरजापुर, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में कई जगहों पर तेज आंधी और गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होगी. इन इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. 

'पाकिस्तान का गुलामी वाला चश्मा और चीन की झूठ...', केशव प्रसाद मौर्य की राहुल गांधी को नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या
बुलंदशहर में रेप-हत्या का आरोपी ढेर, 50 हजार का था इनाम
बुलंदशहर में रेप-हत्या का आरोपी ढेर, 50 हजार का था इनाम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget