एक्सप्लोरर

यूपी ATS को बड़ी सफलता, सेना की खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेजने वाला ISI हैंडलर गिरफ्तार

ISI Handler Arrest: आरोपी जियाउल हक सीधे तौर पर पाकिस्तानी एजेंटो के संपर्क में है और खुद की पहचान छिपाने के लिए नेपाल के सिम से WhatsApp अकाउंट बनाकर पुलिस को चकमा देता है. 

UP News: उत्तर प्रदेश ATS को बड़ी सफलता मिली है. यूपी ATS ने संतकबीरनगर जनपद से ISI हैंडलर्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी भारतीय सेना की खुफिया जानकारियां पाकिस्‍तान भेजता रहा है. उसके ऊपर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित रहा है. खुफिया जानकारी भेजने के बदले वो फंडिंग करता रहा है. एटीएस ने पुख्‍ता जानकारी मिलने के बाद जाल बिछाया और उसे दबोच लिया. हैरत की बात ये है कि वो नेपाल के सिम नंबर से वाट्सएप ग्रुप बनाकर खाताधारक के माध्‍यम से फंडिंग करता रहा है. 

यूपी एटीएस ने वर्ष 2023 में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के कहने पर भारतीय सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी भेजने वाले के खिलाफ लखनऊ के एटीएस थने में आईपीसी की धारा 1210/120 बी के तक केस दर्ज कर तीन आरोपियों अमृत पाल सिंह उर्फ अमृत गिल, इजहारुल हुसैन और रियाजुद्दीन को गिरफ्तार किया था. इन आरोपियों से पूछताछ के बाद एक अन्‍य आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला के मझौलिया थानाक्षेत्र के जौकटिया वार्ड नंबर एक के रहने वाले जियाउल हक पुत्र स्‍व. शेख फकरे आलम का नाम सामने आया. जानकारी मिली कि आरोपी जियाउल हक सीधे तौर पर पाकिस्तानी एजेंटो के संपर्क में है और खुद की पहचान छिपाने के लिए नेपाल के सिम से WhatsApp अकाउंट बनाकर पुलिस को चकमा देता है. 

पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के एजेंट्स के कहने पर पैसे भेजने के लिए वो खाताधारकों की व्यवस्था करना और उसमें आपराधिक कृत्यों द्वारा एकत्र किए गए धन को डलवाकर आईएसआई को सूचनाएँ देने वाले भारतीय स्रोतों को वितरित करने की जिम्मेदारी जियाउल हक की रही है. मार्च 2023 में पूर्व मे गिरफ्तार अभियुक्त रियाजुद्दीन के खाते में साइबर फ्राड से एकत्रित कुल 70 लाख रुपए जमा किए गए और विभिन्न खातों में स्थानांतरित कर निकाल लिए गए. इस संबंध में जांच की जा रही है. आरोपी जियाउल हक गिरफ्तारी हेतु एटीएस की टीम निरंतर प्रयासरत रही है. इसे गिरफ्तार करने के लिए एटीएस उत्‍तर प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक ने आरोपी के ऊपर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था.   

उप्र एटीएस को जानकारी मिली कि आरोपी आईएसआई हैंडलर जियाउल हक उत्तर प्रदेश की सीमा में छिपा हुआ है. वो कहीं भागने की फिराक में है. इस सूचना को पुष्ट करते हुए, इलेक्ट्रोनिक और भौतिक सर्विलान्स कर आरोपी को यूपी के संतकबीरनगर के खलीलाबाद रेलवे स्‍टेशन से शुक्रवार को लखनऊ एटीएस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पूर्व में ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था. गिरफ्तार आरोपी को न्‍यायालय में प्रस्‍तुत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.  

PM Modi Roadshow: कानपुर में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, खुली गाड़ी में जनता का किया अभिवादन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
Mahoba News: अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
महोबा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
Mahoba News: महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
महोबा से अयोध्या तक रोडवेज सेवा शुरू, BJP विधायक ने खुद चलाई बस, यात्रियों को लगाई आवाज
Dehradun News: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत
देहरादून: सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, WhatsApp चैट बनी सबूत

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget