एक्सप्लोरर

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कौशांबी के लिए केशव प्रसाद मौर्य को दिया ब्लैंक चेक, जानिए कहां बनेगा यूपी का पहला डबल डेकर पुल

UP Election 2022: नितिन गडकरी ने कहा कि कौशांबी की तरफ से ही भगवान राम गए थे. ऐसे में अयोध्या की तर्ज पर राम वन गमन मार्ग का विस्तार जरूरी है. उन्होंने कहा कि कौशांबी को भी बौद्ध सर्किट से जोड़ा जाएगा.

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में खराब मौसम में भी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का हेलीकॉप्टर उतरा. गडकरी ने चायल विधानसभा के सकाढ़ा मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया. उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya)भी थे. दोनों नेताओं का सांसद विनोद सोनकर, चायल के विधायक संजय कुमार गुप्ता और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस अवसर पर नितिन गडकरी ने 2 हजार 659 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण बटन दबाकर किया.

गौतम बुद्ध की धरती का विकास

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जिले के विकास के लिए केशव जी को ब्लैंक चेक दे रहा हूं, जितनी भी रकम डालना हो डाल लें. कौशांबी की तरफ से ही भगवान राम गए थे. ऐसे में अयोध्या की तर्ज पर राम वन गमन मार्ग का विस्तार होना जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि यह भगवान गौतम बुद्ध की भी धरती है. भगवान गौतम बुद्ध ने सत्य, अहिंसा का पाठ पूरी दुनिया को पढ़ाया था. ऐसे में कौशांबी को भी बौद्ध सर्किट से जोड़ा जाएगा. 

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से 18 बाईपास बनाए जा रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने दो घोषणाएं और भी कीं. इसमें रायबरेली से प्रयागराज तक फोरलेन और दूसरी घोषणा में फाफामऊ में गंगा नदी पर ब्रिज का निर्माण शामिल है. उन्होंने कहा कि यह ब्रिज हिंदुस्तान ही नहीं दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने प्रयागराज शहर में यूपी का पहला डबल डेकर ब्रिज बनाने की घोषणा किया. उन्होंने यह भी कहा कि हमे जाति, धर्म, मजहब, छुआछूत एवं अस्पृश्यता से हटकर हिंदुस्तान को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाना है. विधानसभा 2022 की चर्चा करते हुए कहा कि आप लोग हमारा साथ दीजिएगा. मैं वचन देता हूं हम उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल देंगे. 

कौशांबी का विकास

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सिक्स लेन की सड़क बनाने का काम नितिन गडकरी ने किया था. लंका दहन के लिए जाने वाली सड़क को भी सिक्स लेन बनाने का काम किया जाएगा. गंगा और यमुना में सिक्स लेन पुल बनने से आर्थिक क्रांति आएगी. उन्होंने कहा कि यूपी में पहले 6 हजार किमी राष्ट्रीय राजमार्ग था. अब 12 हजार किमी है. 

UP Covid-19 Update: यूपी में कोरोना हुआ बेकाबू, पिछले 24 घंटे में 3 हजार से ज्यादा आए नए मामले, सरकार ने लगाईं कई पाबंदियां

जनसभा में चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि जिले के विकास के लिए आज के दिन बहुत ही अहम हो रहा है. क्योंकि आज जिले के विकास को नया आयाम मिल रहा है. आज श्रृंगवेरपुर धाम से होते हुए उरई गंगा घाट में सिक्स लेन का पुल एवं सड़क का निर्माण के लिए हरी झंडी मिल रही है. इसके अलावा रोही रेलवे लाइन के ऊपर, ससुर खदेरी नदी और यमुना नदी में भी सिक्स लेन पुल का निर्माण हो रहा है. ऐसा कौशांबी में पहली बार हो रहा है. क्योंकि केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार है. उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी जी के सहयोग से जिले का भी चौमुखी विकास हो रहा है.

PM Modi Security Breach: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget