एक्सप्लोरर

PM Modi Security Breach: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?

UP News: एआईएमआई नेता असदुद्दीन ओवैसी ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को बड़ी घटना बताया है. उन्होंने कहा है कि पीएम की सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए.

PM Modi Security Breach: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एबीपी गंगा संवाददाता उबैदुर्रहमान से एक्सक्लूसिव बात करते हुए एआईएमआई नेता असदुद्दीन ओवैसी ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को बड़ी घटना बताया. उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए कि आखिर ऐसे में एसपीजी प्रधानमंत्री को वहां कैसे ले जाने के लिए तैयार हो गयी. 

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. कल कोई और होगा लेकिन देश का प्रधानमंत्री कोई भी हो, उसकी सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए. ये गंभीर मामला है. प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक तो हुई है और यह बड़ी घटना है. ओवैसी ने सोशल मीडिया पर सिखों को 1984 की घटना याद दिला कर निशाना बनाने को भी गलत बताया और कहा कि मैं उसकी भी निंदा करता हूं, ऐसा नहीं होना चाहिए.

असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

असदुद्दीन ओवैसी ने सपा नेता अखिलेश यादव के सपनों पर भी कटाक्ष करते हुए इसे मुंगेरी लाल के हसीन सपने बताया और कहा कि अगर अखिलेश यादव के सपनों में श्री कृषण आ रहे हैं और पीएम मोदी और सीएम योगी के समनों में मर्यादा पुरोषत्तम श्री राम आ रहे हैं तो फिर ये चुनाव प्रचार छोड़ दें और राज्यपाल के पास जाएं और उनसे कहें कि सपनें में भगवान आए थे और उन्हें बिना चुनाव के ही मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी जाये. इन्होंने लोक तंत्र का मजाक बना कर रख दिया है. लोगों की आस्था का मजाक बना रहे हैं ये लोग. 

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ दोनों सपनों के सौदागर हैं. ये सिर्फ सपने बेचते हैं, हकीकत में कुछ होता ही नहीं है. अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए भेदभाव किया और साम्प्रदायिक दंगों को नहीं रोक पाए. योगी ठाकुरवाद कर रहे हैं. सिर्फ सपने दिखा रहे हैं. अब क्या जनता इनके सपनों को देख कर वोट देगी. ओवैसी ने कहा कि सपनें तो मुझे भी आते हैं. मेरे सपनों में कोरोना काल में गंगा नदी में तैरने वाली लाशें आती हैं. सीएए प्रोटेस्ट में मारे गए लोग आते हैं. हमारे सपनों में यूपी के बेरोजगार नौजवान आ रहे हैं, उनको इसनाफ़ चाहिए, वो इन्साफ मांग रहे हैं.

जनसभा को लेकर कही से बात

बता दें कि ओवैसी की कल संभल और मुरादाबाद में जनसभा थी और आज वह बरेली में जनसभा कर रहे हैं. ओवैसी ने कहा कि हमारी रैलियों में भीड़ काफी आ रही है. अब हमारे सामने इस भीड़ को वोट में तब्दील करने की चुनौती है. हमारे हौसले बुलंद हैं. ओवैसी ने कहा कि मुझे न बीजेपी से राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट लेने की ज़रूरत है और न कांग्रेस या सपा से सेकुलरिज्म का सर्टिफिकेट लेने की ज़रूरत है. हम अपना काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

यूपी के संभल में असदुद्दीन ओवैसी का विवादित बयान, सपा नेताओं को बताया 'दलाल' और सर्टिफाइड...

उत्तर प्रदेश सरकार ने Covid-19 टेस्ट और CT स्कैन की कीमत तय की, जानिए- टेस्ट कराने पर कितने रुपये देने होंगे

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget