एक्सप्लोरर

यूपी में खाकी पर लगा दाग! IIT की छात्रा ने ACP पर लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज

Kanpur News: पुलिस ने इस मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी पुलिस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से पद से विमुक्त करते हुए लखनऊ हेडक्वार्टर अटैच कर दिया है.

UP News: कानपुर में एक बार फिर से खाकी को खाकी ने दागदार कर दिया है. कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एक पुलिस अधिकारी जोकि एसीपी के पद पर तैनात है, कानपुर आईआईटी में पढ़ने वाली एक छात्रा ने एसीपी पर रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस के आलाधिकारियों को तहरीर दी है जिसके बाद कानपुर पुलिस सकते में आ गई और पूरा महकमा रेप के आरोप से दागदार हो गया.

कानपुर पुलिस के अधिकारियों ने एसीपी की हरकत और छात्रा के गंभीर आरोप से शर्मसार हो गई है, पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में एडीसीपी रैंक की महिला अधिकारी को जांच सौंपी है. इसके साथ ही मामले में गंभीरता बरतते हुए एसआईटी का भी गठन कर दिया है.

वैसे तो कानपुर आईआईटी किसी परिचय का मोहताज नहीं है. यहां पढ़ने वाले छात्र छात्राएं आने वाले भविष्य को तय करेंगे, यहां पढ़ने  का सपना हर बच्चा देखता है लेकिन कानपुर आईआईटी में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के सामने एक ऐसी शिकायत की जिससे सब हैरत में आ गए. एक छात्रा ने कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एक एसीपी रैंक के अधिकारी पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है. जिसके बाद आईआईटी प्रबंधन और पुलिस महकमा सब अचरज में हैं.

वहीं पुलिस ने इस मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी पुलिस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से पद से विमुक्त करते हुए लखनऊ हेडक्वार्टर अटैच कर दिया है. वहीं पूरे मामले में अभी तक आईआईटी कानपुर प्रबंधन की ओर से किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. इस मामले में कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात डीसीपी साउथ अंकित शर्मा ने इस पूरे मामले की कमान संभाली है और मीडिया से मुखातिब होकर मामले की जानकारी साझा की है.

IIT में पीएचडी की कर रहा था पढ़ाई

डीसीपी साउथ अंकित शर्मा की बात मानें तो आईआईटी कानपुर में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एसीपी रैंक के एक पुलिस अधिकारी के ऊपर रेप करने का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस अधिकारी इस बाबत यह भी जानकारी दे रहे हैं कि आरोपी पुलिस अधिकारी जो की एसीपी रैंक के पद पर तैनात था, वह पीएचडी करने के लिए आईटी कानपुर में दाखिला लेकर पढ़ाई कर रहा था. पीड़ित छात्रा और आरोपी पुलिस अधिकारी की बीच जान पहचान हुई.

जांच के लिए एसआईटी का गठन

हालांकि अभी तक इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से सिर्फ एक कार्यवाही की गई है कि आरोपी पुलिस अधिकारी को एसीपी के पद से हटकर लखनऊ पुलिस हैडक्वाटर अटैच कर दिया गया है. वहीं जांच कर रहे पुलिस अधिकारी की बात मानें तो पीड़ित छात्रा के आरोप के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की  है और इस पूरे मामले में एडीसीपी रैंक की महिला अधिकारी से इस मामले की जांच कराई जाएगी और इसके साथ ही साथ इस मामले में एसआईटी का भी गठन कर दिया गया है. 

Places of Worship Act: सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने किया स्वागत, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़
अखिलेश यादव को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, नगीना MP ने मिलाए सपा के सुर में सुर
अखिलेश यादव को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, नगीना MP ने मिलाए सपा के सुर में सुर
E20 पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- हम तो आजाद हैं...
E20 पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- हम तो आजाद हैं...

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget