एक्सप्लोरर

आगरा धर्मांतरण का गोवा से कनेक्शन, यूपी पुलिस ने आयशा को किया गिरफ्तार, विदेशों से आता था पैसा

UP News: यूपी पुलिस की जांच में सामने आया है कि धर्मांतरण का ये मामले छांगुर से भी ज्यादा खतरनाक है. धर्मांतरण का ये पैटर्न आईएसआईएस और लश्कर ए तैयबा की तरह भारत के विरोध में चलाया जा रहा था.

उत्तर प्रदेश का आगरा में धर्मांतरण मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. यूपी एसटीएस ने इस मामले में गोवा से 26 साल की महिला आयशा को अरेस्ट किया है. यूपी एटीएस और गोवा पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में इस महिला को गिरफ्तार किया गया है. 

आगरा धर्मांतरण मामले में जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस की माने तो धर्मांतरण मामले में आयशा की अहम भूमिका थी. उसके पास विदेशों से फंडिंग आती थी, जिसका इस्तेमाल ये महिला देश में धर्मांतरण के लिए करती थी. 

लश्कर की तर्ज पर भारत विरोध का पैटर्न
यूपी पुलिस की जांच में सामने आया है कि धर्मांतरण का ये मामले छांगुर से भी ज्यादा खतरनाक है. धर्मांतरण का ये पैटर्न आईएसआईएस और लश्कर ए तैयबा की तरह भारत के विरोध में चलाया जा रहा था. जिसमें दूसरे देशों से भी कई लोगों के जुड़े होने से बात सामने आई है. 

विदेशी फंडिंग का बंटवारा करती थी आयशा
आयशा धर्मांतरण गिरोह के कमांडर के तौर पर काम कर रही थी. बताया जा रहा है कि उसे कनाडा, अमेरिका और पाकिस्तान में बैठे सरगनाओं से निर्देश मिलते थे. आयशा के कहने पर ही विदेशों से आने वाली फंडिंग का अवैध धर्मांतरण में इस्तेमाल होता था और उसके इशारे पर ही पैसों का बंटवारा होता था. 

आरोपी महिला आयशा ओडिशा की रहने वाली है और वो अपने परिवार के साथ गोवा में रहती थी. बताया जा रहा है कि आयशा ने  भी धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म अपनाया था. उसके पति का नाम शेखर राय उर्फ हसन अली है. वो इस गिरोह में धर्मांतरण करने वालों के कानूनी मददगार के तौर पर काम करता था. 

गोवा से कई राज्यों के संपर्क में रहती थी आयशा
आयशा गिरोह की तेज तर्रार सदस्य थी. उसने गोवा से ही उत्तराखंड, यूपी, बंगाल और राजस्थान में अपना नेटवर्क फैला रखा था. आयशा को हवाला के ज़रिए विदेशों से रकम मुहैया कराई जाती थी. पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर यूपी ला रही है. आयशा की गिरफ्तारी को धर्मांतरण मामले में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. 

बता दें कि इस पूरे मामले का खुलासा आगरा में मार्च महीने में लापता हुई दो बहनों के धर्मांतरण की जांच के दौरान हुआ. आयशा की गिरफ्तार के बाद अब और कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है. यूपी पुलिस के लिए ये एक बड़ी कामयाबी है. 

UP: 'धर्मांतरण भारत के अस्तित्व पर हमला', BJP विधायक ने केंद्र सरकार से की सख्त कानून बनाने की मांग

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget