एक्सप्लोरर

UP: 'धर्मांतरण भारत के अस्तित्व पर हमला', BJP विधायक ने केंद्र सरकार से की सख्त कानून बनाने की मांग

UP News: यूपी में बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने केंद्र सरकार को चिट्टी लिखकर धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की है. उन्होंने इसे भारत के अस्तित्व पर हमला बताया.

उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण का खुलासा होने के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है. इस मामले को देखते हुए लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश्वर सिंह ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने की मांग की है. 

बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार से धर्मांतरण पर सशक्त कानून बनाने की मांग की. उन्होंने कहा कि धर्मांतरण सीधा भारत के अस्तित्व पर हमला है. ये कट्टरपंथी घुसपैठ के हथियार के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है. 

धर्मांतरण का बताया भारत के लिए खतरा
राजेश्वर सिंह ने चिट्ठी में लिखा- देश में धर्मांतरण एक बढ़ता हुआ खतरा है, जो भारतीय सभ्यता पहचान, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय सुरक्षा के मूल पर चोट करता है. उन्होंने कहा कि जबरदस्ती, धोखे से लालच या बरगला कर धोखाधड़ी से विवाह करके संगठित तौर पर अवैध धर्मांतरण किए जा रहे हैं. 

छांगुर केस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, "उत्तर प्रदेश में जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के अवैध धर्मांतरण गिरोह और आगरा में आईएसआईएस से जुड़े धर्मांतरण मॉड्यूल का पर्दाफाश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में हुई हालिया घटनाएं इन कृत्यों की भयावहता और खतरनाक इरादे को उजागर करती हैं."

गरीब, आदिवासी लड़कियां निशाने पर- राजेश्वर सिंह
उन्होंने चिट्ठी में धर्मांतरण के खतरे को लेकर कहा कि ये कोई एक-दो घटनाएं नहीं बल्कि ये भारत की सांस्कृतिक जड़ों और देश की बेटियों की गरिमा पर व्यवस्थित, वित्त पोषित और वैचारिक रूप से प्रेरित हमला है. दान, शादी या समाज सेवा की आड़ में हजारों लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है.

धर्मांतरण की आड़ में लड़कियों की तस्करी की जा रही है. इनमें ज्यादातर लड़कियां गरीब हिंदू, अनुसूचित जाति या आदिवासी समाज से आती है. इस तरह के सामूहिक धर्मांतरणों पर लगाम लगाने के लिए राज्य स्तर पर कई अड़चनें हैं.

राजेश्वर सिंह ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है लेकिन, जब तक देशव्यापी कठोर क़ानून नहीं बनेगा तब तक इन पर लगाम नहीं कसी जा सकेगी. 

UP Weather: यूपी में सुस्त हुआ बारिश का सिलसिला, आज किन जिलों में बरसेंगे बादल, जानें- मौसम का पूरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
Barabanki News: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
बाराबंकी में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
Dehradun News: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget