एक्सप्लोरर

Unnao News: उन्नाव में जमीन विवाद में युवक पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 27 सालों से चल रहा था मामला

Unnao News: ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित का कई सालों से जमीन विवाद चल रहा था. जिसके बाद गांव के दबंगों ने उसे अकेला देखकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.

Unnao News: यूपी के उन्नाव में जमीन विवाद में एक युवक संदिग्ध हालत में आग से झुलस गया है. परिजनों का आरोप है कि पूर्व प्रधान के दबंग साथियों ने युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. ग्रामीण ने जब युवक को जलता देखा तो हड़कंप मच गया, जिसके बाद वहां सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए. ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाकर युवक को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है. युवक की हालत गंभीर बनी हुई हैं. वहीं नाराज लोगों ने हंगामा किया और सड़क को जाम कर दिया. 
 
ये घटना उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव की बतायी जा रही हैं. जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले वीरेंद्र सिंह की गांव के ही बगल में जमीन है. इस जमीन के तेरह विसवा हिस्से में गांव के ही रहने वाले जितेंद्र सिंह, शुभम, शिव व दो अन्य के साथ उसका लंबे समय से विवाद चल रहा है. बताया जा रहा है जमीन के विवाद को लेकर पिछले 27 साल से मामला न्यायालय में चल रहा है. जिला न्यायालय में फैसला होने के बाद मामला हाईकोर्ट में पहुंचा. पिछले सप्ताह किसी पार्टी ने इसी जमीन को लेकर न्यायालय से स्टे भी प्राप्त किया है, जिसको लेकर तहसील की टीम ने नापजोख कर बंटवारा किया था, जिसमें कुछ बिस्वा जमीन वीरेंद्र की कम हो गई थी, जिससे वो आहत था. 
 
जमीन विवाद में युवक को लगाई आग
परिजनों का कहना है कि जब वीरेंद्र घर के पास ही पहुंचा था, तभी जितेंद्र, शुभम, शिव पेट्रोल लेकर आए और वीरेंद्र सिंह पर छिड़क कर आग लगा दी और वहां से भाग गए. वीरेंद्र को जलता देख आसपास गांव के लोग इकट्ठा हो गए और अफरा तफरी का माहौल हो गया. आनन फानन में एंबलेंस के जरिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया है.
 
घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में बेहद आक्रोश है, जिसके बाद परिजनों ने सड़क में जाम लगाकर हंगामा काटा. सूचना पर पहुंची सोहरामऊ पुलिस, सीओ, एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने किसी तरह परिजनों को समझा बुझाकर शांत करवाया. एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने बताया की एसडीएम के द्वारा आदेश दिया गया सीमांकन का मौके पर आ करके सीमांकन करवाया गया. उसके बाद से विवाद चल रहा है, परिजनों ने तेल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है, मामले की जांच की जा रही है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है. 
 

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget